यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

नवरात्र पर ‘मेरा सपना, मेरी शक्ति’ अभियान से बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
लखनऊ। युवाओं और महिला उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) ने नवरात्र पर ‘उद्यमी बडी’ का शुभारंभ किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित यूथ अड्डा केंद्रों पर शुरू की गई इस पहल के माध्यम से युवाओं को अपने कौशल के आधार पर व्यवसाय शुरू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
लखनऊ, मुरादाबाद, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर, प्रयागराज, गोंडा और वाराणसी समेत विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान ‘मेरा सपना, मेरी शक्ति’ गतिविधि के तहत प्रतिभागियों ने अपने सपनों और भविष्य में सीखने वाले कौशल को साझा किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
यूपीकॉन की इस पहल में युवतियों को विशेष रूप से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की विभिन्न ऋण एवं सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण सिंह ने कहा कि यूथ अड्डा के माध्यम से युवाओं को उद्यमिता का मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है। ‘उद्यमी बडी’ युवाओं को सपने देखने, कौशल विकसित करने और अपने पैरों पर खड़े होने की प्रेरणा देने वाली पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार तलाशने के साथ रोजगार सृजित करने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

दुर्गा पूजा-दशहरा पर बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री सख्त

इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).