
राजा दाहिर सेन सभा कक्ष का उद्घाटन
एवं ’’सिंधी साहित्यकारों की दृष्टि में वीर राजा दाहिर सेन’’ विषय पर सम्पन्न हुयी संगोष्ठी
लखनऊ। भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, मनीष चौहान के मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी को शासन द्वारा इन्दिरा भवन में आवंटित राजा दाहिरसेन सभा कक्ष संख्या 522 का शनिवार को फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के उपरान्त माँ सरस्वती जी एवं भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार ’अखिल’ प्रकाश गोधवानी, अशोक चॉदवानी, सत्येन्द्र भावनानी, सुरेश छबलानी, राजाराम भावनानी, दुनीचन्द चंदानी, अनिल चंदानी, संजय जसवानी, रतन मेघानी कनिका गुरूनानी, लाज आदि द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। अकादमी के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर ’’सिंधी साहित्यकारों की दृष्टि में वीर राजा दाहिर सेन’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में श्री दुनीचन्द चंदानी, श्री पटेल दास हीरवानी, कु0 साक्षी बत्रा द्वारा वक्तव्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दुनीचन्द चंदानी द्वारा अवगत कराया गया कि दाहिर सेन सिंध के अंतिम हिन्दू राजा थे, उनके समय में ही अरबों ने सर्वप्रथम 712 ई0 में भारत पर आक्रमण किया था। मुहम्मद बिन कासिम नें सिंध पर आक्रमण किया था जहॉ पर दाहिर ने उसे रोका और उसके साथ युद्ध लड़ा। उन्होने मुहम्मद बिल कासिम को कई बार युद्ध में परास्त किया किन्तु मुहम्मद बिल कासिम ने 712 ई0 की लड़ाई में युद्ध में जहरीले तीर एवं भालो से राजा दाहिर सेन के हाथी पर वार किया जिससे हाथी नदी में कूद गया और दाहिरसेन को सिंधु नदी के किनारे परास्त होना पड़ा और लड़़ते-लड़ते वीरगति प्राप्त हुयी।
वक्ता पटेल दास हीरवानी के उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया गया कि राजा दाहिर सेन की मृत्यु के उपरान्त आठवीं सदी में बगदाद के गवर्नर हुज्ज्ज बिल युसुफ के आदेश पर उनका भतीजा और नौजवानी सिपासालार मुहम्मद बिल कासिम ने सिंधु पर हमला करके राजा दाहिर सेन को शिकस्त दी और यहॉ पर अपना शासन स्थापित किया। दाहिर के पुत्र जय सिंह भी 712 के इस युद्ध में मारे गये।
कु0 साक्षी बत्रा ने बताया गया कि राजा दाहिर सेन सिंध के अंतिम राजा थे। वह बहुत की साहसी थे उन्होेने कई युद्ध लगे परन्तु अपने जीवनकाल में कभी भी कोई युद्ध नही हारे। अकादमी निदेशक अभिषेक कुमार अखिल द्वारा अकादमी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की गयी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).