
होली पर व्यापारियों मे नही होगी जीएसटी के छापो की दहशत
लखनऊ। रंगो के त्योहार होली पर यूपी के कारोबारियों को खुलकर कारोबार करने का मौका मिलेगा, जिससे प्रदेश का राजस्व भी बढेगा कयोकि इस बार उनको जीएसटी के छापो का भय नही होगा।राज्य जीएसटी आयुक्त डा. नितिन बंसल ने त्योहार के नजरिए से प्रदेश मे छापे मारी होगी। इस बात से साफ इंनकार किया है। उन्होंने कहा कि मेरे सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है कि इंटेलीजेंस व एकट मे दिए गए प्रावधानों के अनुसार पहले पुख्ता जानकारी एकत्र करें इसके बाद ही छापो व गाडियों को अभिरक्षा मे लिए जाने की कार्रवाई करें। यही निर्देश प्रमुख सचिव कामिनी रतन चौहान के भी हैँ। वही व्यापारियों ने भी दोनो अधिकारियों के इस फैसले का स्वागत किया है। वही पिछली दिवाली पर प्रदेश भर मे हुई करीब 350 छापो की कार्रवाई ने प्रदेश सरकार व व्यापारी वर्ग जो की भाजपा का कोर वोटर है ऐसी खाई खोदी की प्रदेश का राजस्व बढने की जगाह गिर गया। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान मे आने के बाद उनको झांसी मे आयोजित एक कार्यक्रम मे मंच से एसआईबी के अधिकारियों को सख्त निर्देश देने पडे। फिलहाल इंटेलिजेंस बेस जांचो को लेकर कमिशनर बेहद सख्त नजर आ रहे है कयोकि वह किसी भी हाल मे विभाग व सरकार की छवि को लेकर कोई समझौता करने की मूड मे नही है। अगर कोई शिकायत आयी तो एडीशनल कमिशनर ग्रेड 2 की जवाब देही तय होगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).