
यूपी बोर्ड रिजल्ट में बाल गाइड इंटर कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाल गाइड इंटर कॉलेज गोसाईगंज लखनऊ के मेधावियों ने अपना दबदबा कायम रखा। सभी मेधावियों ने सफलता का श्रेय टीचर्स व पैरेंट्स को दिया। उनका मानना है कि नियमित सेल्फ स्टडी से सफलता अवश्य मिलती है। हाईस्कूल में 94.3% अंकों के साथ उज्जवल ने विद्यालय में टॉप करने के साथ ही लखनऊ मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया।
जबकि 93% अंकों के साथ हर्षित निगम विद्यालय में दूसरे, 92.5% अंकों के साथ सृजन गुप्ता, देवराज गुप्ता तीसरे, 91.17% अंकों के साथ निष्कर्ष वर्मा चौथे और 91% अंकों के साथ अफ़्शा जहीन पांचवें स्थान पर रही। वहीं 90.83% अंकों के साथ अनुष्का यादव ने छठा, 90.67% अंकों के साथ अनिकेत पटेल, उदयदीप सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया।
इंटर मीडियट में 89% अंकों के साथ मानस कुमार ने विद्यालय में टॉप किया। वहीं 86.4% अंकों के साथ आस्था श्रीवास्तव विद्यालय में दूसरे, 85.6% अंकों के साथ शिवाँशी वर्मा तीसरे, 85.2% अंकों के साथ सुबोध पटेल चौथे और 84% अंकों के साथ उभयराज यादव पांचवें स्थान पर रहे। वहीं 83.6% अंकों के साथ आकृति वर्मा ने छठा, 83.2% अंकों के साथ शालिनी यादव, आर्या तिवारी ने सातवां, 84.4% अंकों के साथ सोम आनंद वर्मा ने आठवां स्थान हासिल किया।
10वीं में 94.3% अंकों के साथ विद्यालय में टॉप करने के साथ ही लखनऊ मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाले उज्ज्वल IAS अधिकारी बनकर देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहते हैं। उज्ज्वल के पिता देशराज सिंह सरकारी शिक्षक और मां आंगनबाड़ी वर्कर हैं।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).