उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन
- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा
- ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को मिली प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ का पहला अधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थित अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक थे। उन्होंने अपने संबोधन में राजस्व निरीक्षक संघ की तारीफ करते हुए, संगठन के मांग पत्र पर सकारात्मक सहमति व्यक्त की। आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण कराया जाएगा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, विशेष सचिव (राजस्व) दिव्या मित्तल ने अपने संबोधन में राजस्व विभाग के सुचारू संचालन और व्यवस्था में राजस्व निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
अधिवेशन के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नई कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई। वहीं संजीव कुमार सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष (पूर्वी जोन) राम बहादुर पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य जोन) जितेन्द्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष (पश्चिम जोन) सत्येन्द्र प्रकाश शर्मा बनाए गए। प्रदेश संगठन मंत्री (पूर्वी जोन) नागेशपति त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री (मध्य जोन) मनीष पाठक, प्रदेश संगठन मंत्री (पश्चिम जोन) सचिन कुमार गर्ग को बनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सत्य प्रकाश शुक्ला दी गई। वहीं प्रदेश लेखा परीक्षक की ज़िम्मेदारी सोन पाल राना को दी गई।
इस चुनाव प्रक्रिया को संगठन की ओर से नामित मुख्य निर्वाचन अधिकारी राममूरत यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इण्डिया पटवारी एवं कानूनगो रेवेन्यू वैलफेयर एसोसिएसन) निलेश रंजन राव परमार (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ) और राहुल पटेल (प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ) ने संपन्न कराया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विभाग के उच्च अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने बधाई दी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).