
विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 की घोषणा, पोस्टर लांच
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा सोक्ट-डॉ अगम दयाल
एक लाख विद्यार्थियों को उत्सव में सहभागिता कराने का लक्ष्य
लखनऊ। तनावमुक्त शिक्षा, सफल जीवन के लिये विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये सामाजिक संस्था सोसायटी आफ कैरियर टेक्नोलाॅजी (सोक्ट) एवं जनविकास महासभा द्वारा आयोजित विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 का पोस्टर विमोचन कर उत्सव के प्रारम्भ होने की घोषणा की गई। संस्था के कार्यालय में विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 के शुरू होने की घोषणा करते हुये सोक्ट के अध्यक्ष डा. अगम दयाल ने बताया कि सामाजिक संस्था सोसायटी आफ कॅरियर टेक्नोलाॅजी विगत 22 वर्षों से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं रोजगार जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है उसी क्रम में संस्था द्वारा विद्यार्थियों में शिक्षा एवं उसके पश्चात कॅरियर को लेकर होने वाले तनाव को कम करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा प्रदर्शन के प्रति प्रोत्साहित कर एवं प्रतिभा को कॅरियर बनाने के लिये प्रोत्साहित करने का कार्य विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के माध्यम से किया जायेगा।
डा. अगम दयाल ने बताया कि विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव-4 इस उत्सव के अंतर्गत सम्पूर्ण शैक्षिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिये जगह जगह कार्यक्रम किये जायेंगे और विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित करने हेतु सकारात्मक रूप से समाज को जोड़ा जायेगा उसके लिये सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सोक्ट के उपाध्यक्ष अनूप गौड़, जूही सोनाली, जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री एवं परी पुस्तक केन्द्र के प्रमुख अजय यादव, सृजन फाउण्डेशन के अध्यक्ष डा. अमित सक्सेना, जनविकास महासभा की संगठन मंत्री दिव्या शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).