Wed, Sep 30
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।★ ठाणे में शिवसेना नेता की सरेआम हत्या। प्रदीप पूर्णेकर की सरेआम हत्या से सनसनी। कार्यालय में घुसकर प्रदीप पूर्णेकर को गोली मारी।★ मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम' हत्याकांड में आज फैसला सौरभ राजपूत मर्डर केस में कोर्ट करेगी बड़ा निर्णय 126 पेशियों और 22 गवाहों के बाद आएगा फैसला।★ लखनऊ: यूपी प्रभारी विनोद तावड़े 1 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेंगे, उनके साथ सभी सह-प्रभारी भी आएंगे। लखनऊ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिसमें यूपी संगठन और आगामी राजनीतिक तैयारियों पर चर्चा होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विनोद तावड़े सफाई अभियान में शामिल होंगे। दौरे के दौरान यूपी संगठन को लेकर बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना है।★ आज जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा। यात्रा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह। दोपहर 2 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे अमित शाह। परागपुर रोड, जालंधर में होगा कार्यक्रम।★ गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जताई है। कांग्रेस और वाघेला के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद वाघेला ने 2 अक्टूबर को नई पार्टी बनाने का प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वाघेला से सकारात्मक बातचीत हुई है, लेकिन पार्टी में आने पर उनकी भूमिका और रोल को लेकर आलाकमान से चर्चा होनी है, जिसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।★ सपा विधायक अतुल प्रधान का बड़ा दावा, बोले- "भाजपा में भगदड़ मची हुई है" "बहुत सारे विधायक हमारी ओर आएंगे"।★ Lucknow... यूपी सियासत : अब मायावती ने ईवीएम पर उठाए सवाल !! बोलीं- कांग्रेस शासनकाल में भाजपा ने भी जताया था विरोध।कांग्रेस-सपा समेत विपक्ष के बाद अब मायावती ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वोटर के मन में किसी प्रकार की शंका नहीं रहनी चाहिए।★ बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा...★ देश के 2 हजार से ज्यादा लोगों ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखकर SIR पर रोक लगाने की मांग की है। निर्वाचन आयोग की भूमिका पर स्वतः संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार और अन्य अफसरों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है। लेटर पर दस्तखत करने वालों में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत, पूर्व IAS अदिति मेहता, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अभिनेता प्रकाश राज सहित तमाम शिक्षाविद, पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट के हस्ताक्षर हैं। SIR से देशभर में 13.37 करोड़ लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज्ञानेश कुमार के एकतरफा फैसलों पर खुद उनके दोनों चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई थी। इस रिपोर्ट के बाद से ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग हो रही है।★ श्रावस्ती में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है और निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इकौना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गांव में नदी के कछार में सब्जी की खेती करने गए किसान हनुमान प्रसाद तेज बहाव में फंसने के बाद लापता हैं। परिजनों के मुताबिक करीब 18 घंटे से किसान का कोई सुराग नहीं मिला है, सूचना पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। NDRF की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जबकि प्रशासन राप्ती के जलस्तर और आसपास के इलाकों पर नजर बनाए हुए है।

तुर्तीपार में गाजे-बाजे के साथ भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का स्वागत

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·30 Sept 2026 06:49 PM (IST)
0
तुर्तीपार में गाजे-बाजे के साथ भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा का स्वागत
  • पहली बार बलिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, संगठन की मजबूती और बेहतर समन्वय पर दिया जोर

बलिया। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान द्वारा प्रेमचंद मिश्रा को बलिया जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद बुधवार को उनके पहली बार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा तुर्तीपार, उभांव पहुंचने पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छट्ठू राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ प्रेमचंद मिश्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से काम करने का संकल्प भी जताया।

स्वागत से अभिभूत जिला प्रभारी प्रेमचंद मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से होती है और सभी को मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर जिला प्रभारी ने तुर्तीपार स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज मिश्रा, धर्मराज सिंह विकी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

29 Sept 2026

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

29 Sept 2026

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत