रसड़ा में ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

बलिया। शनिवार को रसड़ा स्थित श्री नाथ बाबा मठ में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एवं उपजिलाधिकारी, सहित मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज व मेला कमेटी के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, मेला संयोजक अविनाश सोनी, महामंत्री निर्मल कुमार पांडेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने रामलीला महोत्सव को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव रसड़ा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन और मेला कमेटी की ओर से तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक वातावरण में महोत्सव का आनंद ले सकें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान







Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).