सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

प्रत्येक चयनित गांव में 10 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य, कार्यदायी संस्था RES को धनराशि अवमुक्त
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के गांवों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं और संत रविदास मंदिरों के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (RES) को अवमुक्त कर दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव में 10 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' ने बताया कि क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं और संतों से जुड़े स्थलों के संरक्षण एवं विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में विधानसभा बांसडीह, बेल्थरा रोड और सिकंदरपुर के विभिन्न गांवों को इस योजना में शामिल किया गया है।

बांसडीह विधानसभा के देवडीह, अहिरौली पांडेय, शाहपुर, महराजपुर और पिड़हरा गांव में संत रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। वहीं बेल्थरा रोड विधानसभा के चरौवा और मोहम्मदपुर में अंबेडकर प्रतिमाओं तथा डिहवा में संत रविदास मंदिर का विकास होगा।
इसी तरह सिकंदरपुर विधानसभा के कठौड़ा, नरहनी, करमौता और जजौली गांव में अंबेडकर प्रतिमाओं का सुंदरीकरण कराया जाएगा, जबकि मझवलिया गांव में संत रविदास मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण किया जाएगा।
सांसद मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि सांसद की पहल पर स्वीकृत यह धनराशि गांवों में महापुरुषों की प्रतिमाओं और संत रविदास मंदिरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इन स्थलों का विकास होगा और सामाजिक समरसता के साथ महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सांसद रमाशंकर राजभर 'विद्यार्थी' ने ग्रामीणों से अपील की है कि निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर स्वयं भी नजर रखें। यदि कहीं लापरवाही या अनियमितता दिखाई देती है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

सीए अरुण सिंह भाजपा उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

नगरा के डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का मान, दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बने शिक्षक संघ के सचिव
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).