‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

‘कार्यकर्ता धमाके का इंतजार करते रहे, आप निकले फुस्स पटाखा’, ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने सपा को घेरा, बोले- कब तक दबकर राजनीति करेंगे अखिलेश
‘अपना स्टैंड बताइए या दिल्ली के चक्कर लगाते रहिए’, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला
दिल्ली की रैली के बाद राहुल जाएंगे विदेश, अखिलेश को स्वामी प्रसाद मौर्य से करनी पड़ेगी डील: राजभर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर कब तक राहुल गांधी का झंडा उठाएंगे। कब तक कांग्रेस से डरकर राजनीति करेंगे?
राजभर ने कहा कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली के बाद राहुल गांधी थाईलैंड या किसी और विदेश यात्रा पर चले जाएंगे, जबकि अखिलेश यादव को यहां सीट बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य से डील करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सम्मान दिया और आज वही उन्हें अपमानित कर रहे हैं।

‘आप फुस्स पटाखा निकले’
राजभर ने कहा कि दुख इस बात का है कि अखिलेश यादव का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता टकटकी लगाए हैं कि भइया धमाका करेंगे लेकिन आप फुस्स पटाखा निकले। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि गठबंधन को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करिए या फिर दिल्ली का चक्कर लगाते रहिए।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

‘हार की वजह SIR नहीं, कांग्रेस के अपने कर्म हैं’, वाराणसी में संबित पात्रा का विपक्ष पर हमला

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह की तीखी टिप्पणी, बोले- ‘नाचने वाले बंदर जैसे’; विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).