Thu, Aug 27
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या। जिम से निकलकर जा रहे थे अंकित। 4 हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला। अंकित पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां। डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित किया। मौके से 17 कारतूस के खोखे बरामद। हत्या के बाद बदमाश फरार। शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम। डीआईजी सहारनपुर समेत अधिकारी पहुंचे। आसपास के जिलों से भारी फोर्स बुलाई गई। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं। बाबरी थाना क्षेत्र का मामला। दिल्ली। नेपाल के PM ने PM मोदी का आभार जताया। नेपाल PM ने फोन कर PM को धन्यवाद दिया। संवेदना व्यक्त करने के लिए PM को धन्यवाद दिया। मदद की पेशकश के लिए PM मोदी का आभार जताया। ‘मुश्किल वक्त में समर्थन की भावना की सराहना करते हैं’ भारत की एकजुटता की सराहना करते हैं- नेपाल PM भारत-नेपाल के मजबूत, पुराने रिश्तों को अहम बताया। ‘भारत की मदद दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है। नेपाल बाढ़ में तबाह हुआ हिमालयी कॉरिडोर, 260 सालों से था भारत-चीन और तिब्बत के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग। दिल्ली : दिल्ली रेस क्लब को कोर्ट से झटका 84 एकड़ बेशकीमती जमीन अब सरकार की,जमीन पर अब होगा केंद्र सरकार का कब्जा,अदालत ने क्लब की याचिका खारिज की,क्लब का पट्टा 31 दिसंबर 1994 से समाप्त। उत्तर प्रदेश, हरदोई। सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला हो गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना पर सीओ सिटी अजित चौहान भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने सपा जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल पर हमले का आरोप लगाया है। यूपी में 28 अगस्त तक मानसून सक्रिय, 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी और मध्य यूपी में अगले दो दिन मध्यम से भारी बारिश के आसार। हमीरपुर में 220 मिमी, महोबा में 155 मिमी और बांदा में 123 मिमी बारिश दर्ज। चंदौली में भी 117 मिमी बारिश, कई जिलों में बारिश का दौर जारी। 28 अगस्त के बाद मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत, मौसम विभाग की निगरानी। लखनऊ। प्रदेशभर में स्कूलों की खामियों पर प्रदर्शन के बाद सरकार हुई सक्रिय। शासन के निर्देश पर जिलों में स्कूलों की अवस्थापना सुविधाओं का भौतिक सत्यापन शुरू। उन्नाव, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सत्यापन के लिए बनाई गईं टीमें। उन्नाव में अधिकारियों को कम से कम 5 विद्यालयों का सत्यापन कर 29 अगस्त तक रिपोर्ट देने के निर्देश। रिपोर्ट में शिक्षक-छात्र संख्या, उपस्थिति, सफाई और शौचालयों की स्थिति की होगी। जयपुर। गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती करते थे, फिर कहते- अब मिलने आइए... सुनसान जगह पहुंचते ही शुरू कर देते थे खेल। पहले गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती करते थे, फिर कहते थे कि अब मिलने आइए। सामने वाला जब भरोसा करके मिलने पहुंचता, तो सुनसान जगह पर पूरा खेल बदल जाता था। आरोप है कि वहां मारपीट की जाती, सामान लूटा जाता और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती। जयपुर में ऐसे ही गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लखनऊ। सीएम योगी आज लोकभवन में स्टार्टअप नीति-2026 पुस्तिका का करेंगे विमोचन। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ। 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण। 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि और नए इनक्यूबेटर्स को प्रमाण-पत्र। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसकी वजह से बारिश का सिलसिला जारी हैं।मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त बुधवार को भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि 28 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिसकी वजह से यहां लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या। जिम से निकलकर जा रहे थे अंकित। 4 हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला। अंकित पर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां। डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित किया। मौके से 17 कारतूस के खोखे बरामद। हत्या के बाद बदमाश फरार। शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम। डीआईजी सहारनपुर समेत अधिकारी पहुंचे। आसपास के जिलों से भारी फोर्स बुलाई गई। बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गईं। बाबरी थाना क्षेत्र का मामला। दिल्ली। नेपाल के PM ने PM मोदी का आभार जताया। नेपाल PM ने फोन कर PM को धन्यवाद दिया। संवेदना व्यक्त करने के लिए PM को धन्यवाद दिया। मदद की पेशकश के लिए PM मोदी का आभार जताया। ‘मुश्किल वक्त में समर्थन की भावना की सराहना करते हैं’ भारत की एकजुटता की सराहना करते हैं- नेपाल PM भारत-नेपाल के मजबूत, पुराने रिश्तों को अहम बताया। ‘भारत की मदद दोनों देशों की दोस्ती को दर्शाता है। नेपाल बाढ़ में तबाह हुआ हिमालयी कॉरिडोर, 260 सालों से था भारत-चीन और तिब्बत के बीच व्यापार का मुख्य मार्ग। दिल्ली : दिल्ली रेस क्लब को कोर्ट से झटका 84 एकड़ बेशकीमती जमीन अब सरकार की,जमीन पर अब होगा केंद्र सरकार का कब्जा,अदालत ने क्लब की याचिका खारिज की,क्लब का पट्टा 31 दिसंबर 1994 से समाप्त। उत्तर प्रदेश, हरदोई। सवायजपुर में कूड़ा डालने और रास्ते में जानवर बांधने को लेकर विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह पर हमला हो गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया। सूचना पर सीओ सिटी अजित चौहान भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। परिजनों ने सपा जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल और उनके ससुर जागेश्वर पाल पर हमले का आरोप लगाया है। यूपी में 28 अगस्त तक मानसून सक्रिय, 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट। बुंदेलखंड समेत दक्षिणी और मध्य यूपी में अगले दो दिन मध्यम से भारी बारिश के आसार। हमीरपुर में 220 मिमी, महोबा में 155 मिमी और बांदा में 123 मिमी बारिश दर्ज। चंदौली में भी 117 मिमी बारिश, कई जिलों में बारिश का दौर जारी। 28 अगस्त के बाद मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत, मौसम विभाग की निगरानी। लखनऊ। प्रदेशभर में स्कूलों की खामियों पर प्रदर्शन के बाद सरकार हुई सक्रिय। शासन के निर्देश पर जिलों में स्कूलों की अवस्थापना सुविधाओं का भौतिक सत्यापन शुरू। उन्नाव, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सत्यापन के लिए बनाई गईं टीमें। उन्नाव में अधिकारियों को कम से कम 5 विद्यालयों का सत्यापन कर 29 अगस्त तक रिपोर्ट देने के निर्देश। रिपोर्ट में शिक्षक-छात्र संख्या, उपस्थिति, सफाई और शौचालयों की स्थिति की होगी। जयपुर। गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती करते थे, फिर कहते- अब मिलने आइए... सुनसान जगह पहुंचते ही शुरू कर देते थे खेल। पहले गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती करते थे, फिर कहते थे कि अब मिलने आइए। सामने वाला जब भरोसा करके मिलने पहुंचता, तो सुनसान जगह पर पूरा खेल बदल जाता था। आरोप है कि वहां मारपीट की जाती, सामान लूटा जाता और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती। जयपुर में ऐसे ही गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लखनऊ। सीएम योगी आज लोकभवन में स्टार्टअप नीति-2026 पुस्तिका का करेंगे विमोचन। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन पोर्टल का करेंगे शुभारंभ। 107 स्टार्टअप्स को ₹3.42 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण। 9 इनक्यूबेटर्स को ₹1.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि और नए इनक्यूबेटर्स को प्रमाण-पत्र। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम। उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। जिसकी वजह से बारिश का सिलसिला जारी हैं।मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त बुधवार को भी प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि 28 जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जिसकी वजह से यहां लोगों को परेशानियां हो सकती हैं।

खाद्य पदार्थों में बढ़ती कीमतों के विरोध में मजदूर सभा का प्रदर्शन

By News Desk·25 Aug 2026185
0
खाद्य पदार्थों में बढ़ती कीमतों के विरोध में मजदूर सभा का प्रदर्शन

लखनऊ/बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने चीनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से आम लोगों, मजदूरों और किसानों को महंगाई से राहत देने की मांग की गई।

मजदूर सभा ने आरोप लगाया कि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के डायवर्जन के कारण चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। संगठन ने चीनी से एथेनॉल बनाने के लिए चीनी के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही बड़े व्यापारियों द्वारा चीनी का स्टॉक किए जाने का आरोप लगाते हुए तत्काल छापेमारी कर जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए गरीब मजदूरों और किसानों को राहत देने के लिए सरकारी कोटे से प्रत्येक यूनिट को दो किलो चीनी मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार पात्र परिवारों को गेहूं और चावल मुफ्त उपलब्ध करा सकती है, तो त्योहारों के अवसर पर चीनी भी मुफ्त दी जानी चाहिए।

समाजवादी पार्टी मजदूर सभा का धरना-प्रदर्शन सपा कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्रपाल सिंह ने किया। अध्यक्षता बुलंदशहर जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव ने की। संचालन जिला महासचिव सतीश गौतम और जिला उपाध्यक्ष समीम सैफी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कृष्णपाल सिंह यादव समेत मजदूर सभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन में नीतू सिंह, भजनलाल सैनी, इरफान खान, मोन्टी वाल्मीकि, बाबूलाल प्रजापति, शिवा गौतम और ललित सैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Aug 202648270

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202639436

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202638610

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202638535

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202637750

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 202625767

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 202624990

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

15 Aug 202610050

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मन मोहा