ई रिक्शा सवार महिलाओं पर जेवरात गायब करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र में टोटो से यात्रा के दौरान महिला के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जगत नारायण मौर्य ने शनिवार, 14 नवंबर को नगरा थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और आरोपित महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जगत नारायण मौर्य की पत्नी सावित्री मौर्य 13 नवंबर को दिन में करीब 11:15 बजे टोटो से जा रही थीं। टोटो में पहले से दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं।

आरोप है कि सोनापाली मोड़ से आगे बढ़ने के दौरान महिलाओं ने उनकी पत्नी को किसी तरह झांसे में ले लिया। इसके बाद उनके कान के झुम के और गले का मंगलसूत्र गायब हो गए।
पीड़िता को रास्ते में उतरने के बाद जेवरात गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने थानाध्यक्ष नगरा को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

कपड़ों की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, यूरोप से आए पार्सल में मिला 10.8 किलो एम्फेटामिन

बलिया में महिला से छेड़खानी का आरोप, शोर मचते ही कार छोड़कर भागे युवक
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).