बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

बुलेट खड़ी कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचे दरोगा, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, वजह की तलाश
बलिया। चितबड़ागांव थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रजापति (28) की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार शाम धर्मापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक संदीप कुमार प्रजापति मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के बरांव गांव के निवासी थे। वह पिछले करीब 11 महीनों से बलिया के चितबड़ागांव थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। घटनास्थल के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। बताया जा रहा है कि ट्रेन के लोको पायलट ने अगले स्टेशन पर पहुंचकर घटना की सूचना दी थी।

जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच के निर्देश दिए। फिलहाल संदीप कुमार प्रजापति के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महज 28 वर्ष की उम्र में एक युवा पुलिस अधिकारी की मौत से उनके सहकर्मियों और परिचितों में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ई रिक्शा सवार महिलाओं पर जेवरात गायब करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

कपड़ों की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, यूरोप से आए पार्सल में मिला 10.8 किलो एम्फेटामिन

बलिया में महिला से छेड़खानी का आरोप, शोर मचते ही कार छोड़कर भागे युवक
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).