बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लखनऊ। बीबीडी कॉलेज परिसर में स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में एक चोर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। चोर ने काफी देर तक मंदिर की दानपेटी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने चम्मच के सहारे दानपात्र से कुछ नोट निकाल लिए। घटना एक अक्टूबर की रात की बताई जा रही है।
खास बात यह है कि घटना की सूचना मिलने के बाद भी बीबीडी पुलिस ने तत्काल चोरी की एफआईआर दर्ज नहीं की। बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद बीबीडी पुलिस ने रविवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
बीबीडी थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि चोर खिड़की का शीशा तोड़कर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ था। मंदिर कॉलेज परिसर के मुख्य गेट के पास ही स्थित है। मुख्य गेट पर बीबीडी कॉलेज के अपने सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि चोर कोई बड़ा सामान ले जाने में सफल नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

सिगरा पुलिस ने 55 बोतल शराब और 29 केन बीयर के साथ युवक को पकड़ा
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).