नगरा में गहने ठगने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

महिला को पैसे का लालच देकर उतरवाए थे मंगलसूत्र-कनफूल, जेवर व नकदी बरामद
बलिया। नगरा पुलिस ने महिलाओं को झांसे में लेकर आभूषण ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो स्वर्ण मंगलसूत्र, एक जोड़ी स्वर्ण कनफूल, 5,500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को नगरा कस्बे के हनुमान चौक के पास एक महिला अपनी बहन के साथ वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोग पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कपड़े में लपेटकर कुछ सामान दिखाते हुए पैसों का लालच दिया और महिला से गहने देने को कहा। झांसे में आकर दोनों बहनों ने अपने मंगलसूत्र और कनफूल उन्हें दे दिए। कुछ देर बाद महिलाओं को ठगी का पता चला। मामले में नगरा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
उरैनी मोड़ से दबोचे गए
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 अक्टूबर की रात करीब 10:58 बजे उरैनी मोड़ बस स्टॉप के पास तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन डोम, लल्लन राम और अजय डोम उर्फ विजय डोम के रूप में हुई है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने बलिया जिला अस्पताल परिसर और भीमपुरा क्षेत्र में भी इसी तरह की घटनाओं का उल्लेख किया। संबंधित मामलों में बलिया कोतवाली और भीमपुरा थाने में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
बरामद मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

चिनहट में जमीन विवाद ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल, जेसीबी से बाउंड्री गिराने का आरोप; थाने में दी तहरीर

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था साइबर फ्रॉड! पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: अब संत समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग, पुलिस जांच जारी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).