सारनाथ सर्किल के थानों की पुलिसिंग परखी, 6 रिक्रूट आरक्षी पुरस्कृत

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना सारनाथ का निरीक्षण कर सर्किल के थानों की पुलिसिंग, लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन, प्रभावी पर्यवेक्षण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा और साइबर पुलिसिंग पर जोर
पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा तथा साइबर और तकनीकी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिसकर्मियों को स्कूल, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने, सीसीटीवी व्यवस्था की जांच करने और महिलाओं व छात्राओं से नियमित संवाद करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अतिक्रमण और जाम के खिलाफ कार्रवाई तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।
https://x.com/varanasipolice/status/2102436005391593520?s=20
6 रिक्रूट आरक्षियों को ₹500-₹500 का पुरस्कार
निरीक्षण के दौरान नए रिक्रूट आरक्षियों से साइबर सुरक्षा, नए कानून, सीसीटीएनएस और फॉरेंसिक समेत तकनीकी विषयों पर प्रश्न पूछे गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 6 रिक्रूट आरक्षियों को ₹500-₹500 का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
पुरस्कृत रिक्रूट आरक्षियों में चोलापुर की अनुप्रिया पटेल, चौबेपुर की पूनम देवी और प्रियांशु दूबे तथा सारनाथ के रजत शाही, प्रियंका देवी और गार्गी सिंह शामिल रहे।
पुलिस आयुक्त ने सभी रिक्रूटों के साप्ताहिक मूल्यांकन और बीट आवंटित करने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में स्वच्छता, बेहतर मेस, पेयजल और पुलिसकर्मियों की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन लिपि नगायच समेत संबंधित अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

हॉस्टल में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

शिमला में एक करोड़ की चोरी का अजब कनेक्शन, रुद्रपुर में आबकारी टीम ने चोरों से हड़प लिया माल, चार गिरफ्तार

उरई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

महिला सुरक्षा का सवाल: अपराध सिर्फ महिलाओं के खिलाफ नहीं, सभ्य समाज के खिलाफ है
टॉप रीड्स

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).