गोरखपुर में पारिवारिक विवाद ने छीनी युवक की जिंदगी, कमरे में आग लगाकर दी जान

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से मानसिक रूप से परेशान युवक ने कथित तौर पर अपने ही घर में आग लगा दी और इस घटना में उसकी जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया।
गुलरिहा क्षेत्र में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो स्थित टोला बेनीगंज की है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अरविंद निषाद के रूप में हुई है। वह जमुना निषाद का बेटा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद के चलते परेशान था।
बुधवार, 11 नवंबर की शाम वह मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया था।
आग की लपटें देखकर मची अफरा-तफरी
रात करीब 10 बजे कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से कमरे का सामान भी जलकर राख हो गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कलह से परेशान होकर युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की परिस्थितियों और पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Durgesh Tiwari
वीएल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक होने के साथ-साथ ’विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। अपने व्यावसायिक अनुभव, दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने मीडिया एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सेल्स एवं मार्केटिंग के क्षेत्र में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दुर्गेश तिवारी ने लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने कॉर्पोरेट संबंधों, व्यवसाय विकास और प्रबंधन की बारीकियों को समझा। मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका ’विजुअल लाइव’ के माध्यम से समाचार एवं जनसंचार के कार्यों को आगे बढ़ाने से जुड़ी है। प्रबंधन, व्यावसायिक रणनीति, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के अनुभव का उपयोग करते हुए वह मीडिया संस्थान के विकास तथा उसकी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। Durgesh Tiwari की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में धर्मांतरण के आरोपों पर बड़ा खुलासा, STF रिपोर्ट के बाद KGMU प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

बच्चा चोर बताकर चार बच्चों की मां को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर दी तालिबानी सजा; वीडियो वायरल

बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

'बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर यूपी भेजिए', एनकाउंटर की आशंका जताने वाले आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत
टॉप रीड्स

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).