छह महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था युवक, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं; चौकी प्रभारी पर गिरी गाज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की मौत के मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कक्षा 11 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के परिजनों का आरोप है कि एक युवक कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार 2 नवंबर को छात्रा की मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कसमंडी कला चौकी प्रभारी विवेक कुमार को प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छह महीने से परेशान करने का आरोप
मामला मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कसमंडी कला इलाके का है। छात्रा के पिता के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाला हंस कुमार उनकी बेटी को करीब छह महीने से परेशान कर रहा था। आरोप है कि युवक स्कूल आते-जाते समय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था और विरोध करने पर धमकाता था।
परिजनों का आरोप है कि 20 मई को आरोपी ने छात्रा के पिता पर भी हमला किया था। इस घटना में उनके चेहरे पर चोट आई थी और उन्हें टांके लगवाने पड़े थे। परिवार ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी और थाने में की थी।
घर में घुसकर भी की थी अभद्रता
पिता का आरोप है कि 13 अक्टूबर को छात्रा घर पर अकेली थी, तभी आरोपी युवक घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता तथा मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर चला गया। इसके बाद परिवार ने दोबारा कसमंडी कला चौकी में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पिता के मुताबिक, वह लगातार चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे। आरोपी की ओर से धमकियां मिलने के कारण बेटी काफी डरी हुई थी। परिवार ने उसकी सुरक्षा के लिए स्कूल आने-जाने की व्यवस्था भी बदल दी थी।
घर लौटे माता-पिता तो सामने आई दुखद घटना
2 नवंबर को छात्रा के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे घर लौटे तो बेटी की हालत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर हंस कुमार, उसके भाई विनय कुमार, पिता श्याम कुमार और मां राम लल्ली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी हंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
डीसीपी अमित आनंद के मुताबिक, मामले में शुरुआती जांच के दौरान कसमंडी कला चौकी प्रभारी विवेक कुमार की ओर से 13 अक्टूबर की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई नहीं किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मई में दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद समझौता भी हुआ था।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब परिवार लगातार शिकायत कर रहा था, तब समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या शिकायतों को गंभीरता से लिया गया था? अब विभागीय जांच में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि शिकायतों पर किस स्तर पर लापरवाही हुई।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शिवा शर्मा केस में सनसनीखेज दावे, कपड़े उतरवाकर लिपस्टिक लगाने और वीडियो बनाने का आरोप

KGMU का डॉक्टर रमीज कैसे फंसाता था युवतियों को? मुर्गे के खून से लिखे लव लेटर की कहानी चर्चा में

वाराणसी में जानलेवा हमले का छह महीने से फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

प्रयागराज में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना! तीन ड्रमों से मिले 3.20 करोड़, पुणे से सात बैग में आई थी रकम
टॉप रीड्स

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता

राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह की तीखी टिप्पणी, बोले- ‘नाचने वाले बंदर जैसे’; विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).