₹12.45 करोड़ से बदलेगी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की तस्वीर

राज्य मंत्री असीम अरुण ने छात्रावासों के कायाकल्प के लिए ₹12.45 करोड़ किए स्वीकृत, विद्यार्थियों को मिलेगा सुरक्षित और बेहतर आवासीय वातावरण
लखनऊ। प्रदेश के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश के सभी 223 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों के रखरखाव, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.45 करोड़ की बजट स्वीकृति प्रदान की है। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छात्रावासों में रखरखाव और मरम्मत के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे कराए जाएं।
क्षमता के अनुसार होगा धनराशि का आवंटन
छात्रावासों में विद्यार्थियों की क्षमता के आधार पर रखरखाव एवं मरम्मत के लिए धनराशि जारी की जाएगी। इसके तहत 50 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्रावासों को प्रति छात्रावास ₹5 लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान
स्वीकृत बजट से पेयजल व्यवस्था, विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं सुधार, शौचालयों की मरम्मत, रंग-रोगन तथा सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और अध्ययन के अनुकूल आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना है।
छात्रों को मिलेगा सुरक्षित आवासीय वातावरण
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर और सम्मानजनक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं। इस बजट स्वीकृति से सभी 223 छात्रावासों की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार होगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी टीईटी-2026 के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से राहत, दो विवादित सवाल हटेंगे; 148 प्रश्नों से बनेगा नया परिणाम

मानव उत्पत्ति के रहस्यों की पड़ताल करेगा BHU, ऑस्ट्रेलिया की ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी से समझौता; जनवरी 2027 से शुरू होगा शोध

यूपी स्पेशल TET परीक्षा 3 नवंबर को, 6 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

बलिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).