Thu, Sep 17
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर में एशियन न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शुभम की आज सुबह हत्या। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार का दावा, पूर्व में एसएसपी को कई बार दी गई थी खतरे की सूचना। मृतक के पिता और बड़े भाई विवेकानंद मिश्रा विक्की को पहले मिली थी सुरक्षा। परिजनों के मुताबिक, बाद में हटा ली गई थी सुरक्षा, अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर के कार्यक्रम। CM योगी का वाराणसी दौरा। गोरखपुर से जाएंगे वाराणसी। पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में उनके संसदीय क्षेत्र में होगा भव्य कार्यक्रम। काशी से वडनगर(गुजरात) के लिए 500 बाइक की रैली को CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ - विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 कार्यक्रम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे शामिल,शाम 4 बजे। लखनऊ- प्रधानमंत्री जी की 76वे जन्मदिन पर नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे- शाम 5.30 बजे,जनभवन। लखनऊ-आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम- शाम 7 बजे, प्रेरणा स्थल। लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में महिला की गला रेत के हत्या की सूचना सूत्रों से मिली जानकारी। HM अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने सुरक्षित भारत को समृद्ध भारत की पहली शर्त बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। IAS नेहा शर्मा: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं। IAS प्रदीप कुमार यादव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। IAS अरून कुमार: अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किए गए हैं। IAS अशोक कुमार कनौजिया: संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं। गोरखपुर में एशियन न्यूज़ के एडिटर इन चीफ मनीष नागेंद्र मिश्रा के छोटे भाई कार्तिकेय मिश्रा उर्फ शुभम की नृशंस हत्या। बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शुभम की आज सुबह हत्या। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिवार का दावा, पूर्व में एसएसपी को कई बार दी गई थी खतरे की सूचना। मृतक के पिता और बड़े भाई विवेकानंद मिश्रा विक्की को पहले मिली थी सुरक्षा। परिजनों के मुताबिक, बाद में हटा ली गई थी सुरक्षा, अब प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर के कार्यक्रम। CM योगी का वाराणसी दौरा। गोरखपुर से जाएंगे वाराणसी। पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में उनके संसदीय क्षेत्र में होगा भव्य कार्यक्रम। काशी से वडनगर(गुजरात) के लिए 500 बाइक की रैली को CM योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ - विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 कार्यक्रम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होंगे शामिल,शाम 4 बजे। लखनऊ- प्रधानमंत्री जी की 76वे जन्मदिन पर नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण करेंगे- शाम 5.30 बजे,जनभवन। लखनऊ-आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम- शाम 7 बजे, प्रेरणा स्थल। लखनऊ के दुबग्गा थाना के कुछ ही दूरी पर स्थित टोपा बिल्डिंग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के सेमरामऊ गांव में महिला की गला रेत के हत्या की सूचना सूत्रों से मिली जानकारी। HM अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आतंकवाद के खिलाफ सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति, धारा 370, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने सुरक्षित भारत को समृद्ध भारत की पहली शर्त बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। IAS नेहा शर्मा: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान में संभाल रही सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से मुक्त कर दी गई हैं। IAS प्रदीप कुमार यादव: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, सहारनपुर से अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल बनाए गए हैं। IAS अरून कुमार: अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल से विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात किए गए हैं। IAS अशोक कुमार कनौजिया: संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण से विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए हैं।

UPTET-2026 रिजल्ट पर आयोग का फैसला: OMR और नॉर्मलाइजेशन में बदलाव नहीं, प्रमाण पत्र की गलतियां होंगी दुरुस्त

By News Desk·16 Sept 2026255
0
UPTET-2026 रिजल्ट पर आयोग का फैसला: OMR और नॉर्मलाइजेशन में बदलाव नहीं, प्रमाण पत्र की गलतियां होंगी दुरुस्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के परिणाम में संशोधन की मांग को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदनों पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने फैसला लिया है। छह सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने स्पष्ट किया है कि ओएमआर में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरने, नॉर्मलाइजेशन से प्राप्त अंकों में बदलाव और उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं, सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि या वर्ग/श्रेणी में गलती होने पर उसमें सुधार का मौका दिया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि UPTET-2026 के परिणाम को लेकर प्राप्त प्रत्यावेदनों के परीक्षण के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने सभी मामलों की जांच कर उन्हें चार प्रमुख श्रेणियों में बांटते हुए अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपी। आयोग ने रिपोर्ट पर विचार के बाद प्रत्येक श्रेणी के संबंध में निर्णय लिया है।

OMR में गलती की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की

ओएमआर उत्तर पत्रक में अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक गलत भरने अथवा दोनों में गलती से संबंधित प्रत्यावेदनों पर आयोग ने राहत देने से इनकार किया है। आयोग के मुताबिक परीक्षा से पहले विज्ञापन, प्रवेश पत्र, ओएमआर उत्तर पत्रक और कक्ष निरीक्षकों के माध्यम से अभ्यर्थियों को ओएमआर भरने की प्रक्रिया और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई थी।

अभ्यर्थियों को यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया था कि अनुक्रमांक या प्रश्न पुस्तिका क्रमांक नहीं भरने अथवा गलत भरने की स्थिति में ओएमआर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। चूंकि मूल्यांकन और स्कोर प्रोसेसिंग की प्रक्रिया स्वचालित है, इसलिए ऐसी गलती के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

नॉर्मलाइजेशन के अंकों में बदलाव नहीं

आयोग ने नॉर्मलाइजेशन से जुड़े प्रत्यावेदनों पर भी स्थिति स्पष्ट की है। परीक्षा से पहले ही विज्ञापन में कहा गया था कि यदि परीक्षा एक से अधिक दिनों या पालियों में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

अलग-अलग पालियों में प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में संभावित अंतर को ध्यान में रखते हुए स्कोर तैयार करने के लिए वैज्ञानिक और सॉफ्टवेयर आधारित नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई गई। आयोग के अनुसार इस प्रक्रिया के कारण कुछ अभ्यर्थियों के अंक कम और कुछ के अंक अधिक होना स्वाभाविक है। इसलिए नॉर्मलाइजेशन से प्राप्त स्कोर में बदलाव की मांग स्वीकार नहीं की गई है।

उत्तर कुंजी के आधार पर भी नहीं बदले जाएंगे अंक

उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग से संबंधित प्रत्यावेदनों पर भी आयोग ने राहत नहीं दी है। आयोग ने श्रेणी दो और तीन के अंतर्गत नॉर्मलाइजेशन स्कोर में बदलाव तथा उत्तर कुंजी के आधार पर अंकों में संशोधन की मांग को स्वीकार्य नहीं माना है।

प्रमाण पत्र में गलती हुई तो मिलेगा सुधार का मौका

हालांकि सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि अथवा वर्ग/श्रेणी में हुई त्रुटियों को ठीक कराने का रास्ता खोल दिया गया है। आयोग जल्द ही अपने पोर्टल पर प्रमाण पत्र संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।

संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद पात्र मामलों में संशोधित प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि UPTET-2026 परिणाम से जुड़े सभी प्रत्यावेदनों का समिति के माध्यम से परीक्षण कराया गया है। उपलब्ध तथ्यों, परीक्षा से पहले जारी निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर आयोग ने निर्णय लिया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि प्रमाण पत्र में नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि या वर्ग/श्रेणी से संबंधित गलती होने पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद निर्धारित समय में आवेदन करें।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Sept 20269485

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

17 Sept 20261020

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

15 Sept 20264070

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

14 Sept 20265480

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

14 Sept 20265340

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

14 Sept 20264015

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

17 Sept 2026660

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

16 Sept 2026795

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल