ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आप प्रदर्शन कल

लखनऊ। आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को लखनऊ में विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता दोपहर 2 बजे स्वास्थ्य भवन चौराहा पर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने कहा कि देश में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मजबूती के लिए लगातार आवाज उठाती रही है। पार्टी की मांग है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।
महेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था के लिए अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली तत्काल मदद, ट्राई साइकिल के साथ मिला आयुष्मान कार्ड

नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).