मऊ जंक्शन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग, सांसद ने उठाया मुद्दा

बेल्थरारोड के यात्रियों को राहत दिलाने के लिए समय-सारिणी में बदलाव की मांग
बलिया। बेल्थरारोड सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने बेल्थरारोड और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मऊ जंक्शन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग की है। उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, गोरखपुर से भटनी-वाराणसी सिटी और बलिया-शाहगंज पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करने का आग्रह किया है।
सांसद की मांग है कि दोनों ट्रेनों के समय में इस तरह समन्वय किया जाए, जिससे मऊ जंक्शन पर यात्रियों को एक ट्रेन से दूसरी ट्रेन पकड़ने की सुविधा मिल सके। इससे बेल्थरारोड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को कम किराये में आजमगढ़ पहुंचने और कचहरी, अस्पताल, कमिश्नरी सहित अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने में सहूलियत होगी।
यात्रियों के अनुसार, बलिया से शाहगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 55133 मऊ जंक्शन से सुबह 7:10 बजे रवाना होती है, जबकि भटनी से वाराणसी सिटी जाने वाली ट्रेन संख्या 65107 डेमू मऊ जंक्शन से सुबह 7:53 बजे प्रस्थान करती है। ट्रेनों की समय-सारिणी में उचित तालमेल नहीं होने के कारण यात्रियों को कनेक्टिविटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि मऊ जंक्शन पर दोनों ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल होना क्षेत्रीय यात्रियों के हित में बेहद जरूरी है। बेल्थरारोड और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग चिकित्सा, न्यायालय और अन्य सरकारी कार्यों के लिए आजमगढ़ जाते हैं। ट्रेनों के समय में तालमेल नहीं होने से यात्रियों को अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ता है।
उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की कि यात्रियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दोनों पैसेंजर ट्रेनों की समय-सारिणी में आवश्यक संशोधन किया जाए, ताकि मऊ जंक्शन पर सुविधाजनक कनेक्टिविटी बहाल हो सके और क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन को देख दर्शक गण भावविभोर हो गए

रसड़ा चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज, राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली

लखनऊ और वाराणसी के विस्तारित क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल-सीवरेज का लाभ, 7 योजनाओं पर मुहर

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).