सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन को देख दर्शक गण भावविभोर हो गए

बलिया। बेल्थरा रोड क्षेत्र के उधरनकुटी पर चल रहे रामलीला पांचवें दिन प्रभु श्रीराम और माता जानकी का विवाह उत्सव का जीवंत मंचन देख दर्शक गण भावविभोर हो गए। रामलीला के मुख्य अतिथि राजेश पासवान एवं गुमान सिंह रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में परमानंद मिश्रा संरक्षक रहे। इसके साथ ही वास्तविक विवाह के रूप एक पचमा की कन्या का विवाह हुआ।
रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों तथा क्षेत्रीय सहयोग से कन्या के रूप में अनिल राजभर की पुत्री पचमा निवासी और वर पक्ष के रूप में घोसी से बारात आई थी। प्रभु श्रीराम को साक्षी मानकर वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूरे लाल लश्कर के साथ बारातियों की अगवानी एवं स्वागत हुआ। ढोल गाजे बाजे के साथ जयमाल हाइड्रोलिक सिस्टम के तहत कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा जी ने किया। इसके साथ ही वैवाहिक अवसर पर गाए जाने वाले पारंपरिक गीत आपन खोरिया बहोर ए जनक बाबा आवताने दूलरु दामाद। गाने पर दशकों नें खूब तालियां बजाई और आनंद लिया। कौशलाधीश मिश्रा आचार्य के रूप में मंत्रोचार किया। यह रामलीला 130 वर्षों से चली आ रही है।
इसका शुभारंभ पंडित स्वर्गीय रामधारी मिश्रा ने किया था और पं राजशेखर मिश्र, परमानंद मिश्र एवं टी एन मिश्रा की देखरेख में चल रही है। उक्त अवसर पर राहुल सिंह, विद्याभूषण मिश्र, पुष्कल सिंह पप्पू ,नारायण चौहान, सुरेशदासजी महाराज, अंबेश सिंह चुनमुन, भृगुनाथ राजभर, हेमंत मिश्र, संतोष यादव, बृजेश राजभर, रमेश यादव, राजेश सिंह राजू, आनंद यादव, प्रेमचंद मौर्या, रघुवीर यादव, धनंजय मिश्रा, ओमप्रकाश राजभर, प्रिंस राजभर, अनूप आनंद शर्मा, सोनू यादव, रविशंकर शास्त्री, मंटू सिंह, कमलेश चौहान, नीरज चौहान, अश्वनी अनुज पांडेय, कैलाश राजभर, पटल गुप्ता, शशिभूषण शर्मा, वरुण राजभर, सुरज शर्मां, गुड्डू गिरि, गोरख सिंह, अमेरिका पाल, रामविलास मौर्या, राजू टेण्ट अहमद, जितेन्द्र गुप्ता, सरफराज अहमद, मुन्ना सिंह, प्रवीण मौर्य जयमाल सेट मालिक, दरोगा राज़भर, रामजन्म चौहान, अनिरुद्ध राज़भर आदि नें सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। मीडिया प्रभारी के रूप में रघुवीर यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई। आरती व्यावस्थापक शशिभूषण शर्मा रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मऊ जंक्शन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग, सांसद ने उठाया मुद्दा

रसड़ा चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज, राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली

लखनऊ और वाराणसी के विस्तारित क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल-सीवरेज का लाभ, 7 योजनाओं पर मुहर

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).