लखनऊ और वाराणसी के विस्तारित क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल-सीवरेज का लाभ, 7 योजनाओं पर मुहर

अमृत 2.0 के तहत पेयजल की चार और सीवरेज की तीन परियोजनाएं स्वीकृत, लाखों लोगों को मिलेगा लाभ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी शहरों में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अटल नवीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत 2.0) के अंतर्गत दोनों नगर निगमों की सात परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 2,941.45 करोड़ रुपये है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।
स्वीकृत परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी चार परियोजनाओं पर 947.45 करोड़ रुपये तथा सीवरेज व्यवस्था की तीन परियोजनाओं पर 1,994 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इन योजनाओं का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में पेयजल और सीवरेज नेटवर्क का विस्तार कर नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
लखनऊ के हैदरगंज और केसरीखेड़ा क्षेत्र को मिलेगा लाभ
लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के विस्तार के लिए हैदरगंज तथा आलमनगर के केसरीखेड़ा वार्ड से संबंधित परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना से लगभग 1,56,361 लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। परियोजना पूरी होने के बाद संबंधित क्षेत्र को शत-प्रतिशत पेयजल व्यवस्था से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।
वाराणसी में पेयजल की तीन परियोजनाएं
वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए तीन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
पहली परियोजना नवविस्तारित लहरतारा जोन में सिस वरुणा पेयजल विस्तारीकरण एवं वृद्धिकरण योजना से संबंधित है। इससे लगभग 2,18,287 लोगों को लाभ मिलेगा।
दूसरी परियोजना पुराना ट्रांस वरुणा पेयजल विस्तारीकरण एवं वृद्धिकरण योजना है। इसके तहत 13 वार्डों की करीब 4,15,185 आबादी को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
तीसरी परियोजना नवविस्तारित क्षेत्र में सिस वरुणा जलापूर्ति योजना (चितईपुर) से जुड़ी है। इसके माध्यम से सात वार्डों की लगभग 1,88,948 आबादी को लाभ मिलेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर संबंधित क्षेत्रों को शत-प्रतिशत पेयजल व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य है।
वाराणसी में सीवरेज नेटवर्क का भी होगा विस्तार
वाराणसी में सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें पुराना ट्रांस वरुणा जोन की परियोजना शामिल है, जिससे लगभग 4,05,303 लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है।
वहीं, नवविस्तारित लहरतारा जोन के सिस वरुणा क्षेत्र में चयनित आठ वार्डों की करीब 2,04,207 आबादी को सीवरेज सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा नवविस्तारित चितईपुर जोन में चयनित 10 वार्डों की लगभग 2,22,608 आबादी को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
तीनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि अमृत 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाएं लखनऊ और वाराणसी के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनसे नागरिकों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने, सीवरेज नेटवर्क का विस्तार करने और नगरीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी।
सरकार का लक्ष्य दोनों शहरों में बुनियादी सुविधाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है, ताकि बढ़ती आबादी और विस्तारित शहरी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन को देख दर्शक गण भावविभोर हो गए

मऊ जंक्शन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग, सांसद ने उठाया मुद्दा

रसड़ा चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज, राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).