स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह का 15 दिन का अल्टीमेटम

101 घंटे के उपवास की दी चेतावनी, सीएमओ और डीआईओएस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बलिया। बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिले की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में नौरंगा भुवाल छपरा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए 101 घंटे का उपवास करेंगे।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के नौरंगा भुवाल छपरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों, एएनएम, फार्मासिस्ट और अन्य आवश्यक स्वास्थ्यकर्मियों की कमी है। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक चिकित्सा स्टाफ की तैनाती कराकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की।
शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में संबद्ध करने पर उठाए सवाल
शिक्षा व्यवस्था को लेकर सुरेंद्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर आरोप लगाया कि नौरंगा भुवाल छपरा स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में नियुक्त चार शिक्षकों को स्थानीय विद्यालय में शिक्षण कार्य कराने के बजाय शहर के विद्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों को संबद्ध करने की प्रक्रिया में धन के लेन-देन का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिक्षकों की कमी से स्थानीय विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए और राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर कर नियमित पढ़ाई की व्यवस्था बहाल कराई जाए।
सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर 101 घंटे का उपवास करेंगे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अर्जुन राजभर के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बेल्थरा रोड में हुआ भव्य स्वागत

योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

डुमरियागंज को श्मशान-कब्रिस्तान की नफरती राजनीति नहीं, बच्चों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल चाहिए: संजय सिंह

नहर में अवरोध से 130 एकड़ धान की फसल जलमग्न, छह गांवों के किसान परेशान
टॉप रीड्स

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

68,500 शिक्षक भर्ती: 26 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे पिछड़े और दिव्यांग अभ्यर्थी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).