बलिया में डीजे पर हुए विवाद के बाद युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर में रविवार की रात्रि डीजे पर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कार्यक्रम देखकर घर लौट रहे 22 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नगरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहा से इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
दिलमन मधुकीपुर गांव छठ के उपलक्ष्य में डीजे पर का प्रोग्राम था है। उसी दौरान गांव के कुछ मनबढ़ लड़के नर्तकियों के साथ नाचने की जिद कर रहे थे। जिसके लेकर विवाद हो गया। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया। उसके बाद देर रात्रि 22 वर्षीय दीपक चौहान पुत्र छत्रपाल चौहान कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में पीछे से जयबहादुर चौहान पुत्र जयराम चौहान ने धारदार हथियार गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से दीपक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।
घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग निकला। हमले की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस छत्रपाल चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। भीमपुरा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जनजातीय गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 18 विभागों की संयुक्त पहल से सुधरेंगी सुविधाएं

SIR अभियान में यूपी ने बनाया रिकॉर्ड, 99.8 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, देश में दूसरा स्थान

बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को श्रद्धालुओं की कतारें, 20 नवंबर तक मिलेगा मौका

शाहदरा में मकान बना मलबे का ढेर, छह लोगों के दबे होने से हड़कंप
टॉप रीड्स

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).