नगरा में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया छठ व्रत का समापन

नगरा (बलिया)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। चार दिनों तक नगरा नगर पंचायत क्षेत्र में छठ महापर्व की अद्भुत छटा देखने को मिली। इस दौरान सैकड़ों व्रती महिलाओं ने छठी मइया और भगवान सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना की।
सोमवार तड़के करीब चार बजे से ही नगर क्षेत्र के प्रमुख सरोवरों और पोखरों के किनारे बने छठ पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। व्रती महिलाओं ने ठंडे पानी में खड़े होकर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर की आराधना की। सूर्योदय होते ही व्रतियों ने भगवान दीनानाथ को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय कठिन व्रत का पारण किया।
अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद दिया और आंचल में प्रसाद वितरित किया। इसके बाद घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के बीच छठी मइया का प्रसाद बांटा गया।
छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच कॉफी, चॉकलेट आदि वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। पूरे नगर में छठ महापर्व का समापन भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

जनगणना-2027 की स्व-गणना का आज होगा शुभारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ शुरू करेंगे डिजिटल अभियान

आदिवासियों की आय बढ़ाएगा प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन, 4,172 वन धन केंद्रों को मंजूरी

मेला शुरू होने से पहले ही ददरी में बना रिकॉर्ड, झूले की बोली ने सबको चौंकाया
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

हाईकोर्ट की सूची से अखिलेश का सियासी वार, राजा भैया को बताया ‘सबसे बड़ा माफिया’



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).