साहित्य हर काल में रहा है समाज का दिग्दर्शक : डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी

साहित्य परिक्रमा के नूतन कलेवर का विमोचन, कई राज्यों और भाषाओं में होगा प्रकाशन
लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पत्रिका साहित्य परिक्रमा के नूतन कलेवर का विमोचन शनिवार को आशियाना के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल साहित्य केन्द्र में हुआ।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी ने कहा कि साहित्य हर काल में समाज के लिए महत्वपूर्ण रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौर से लेकर वर्तमान समय तक साहित्य ने समाज को विचार और दिशा देने का कार्य किया है।
निदेशक एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रजनी मान ने कहा कि पाठकों की बढ़ती संख्या और पत्रिका के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए अब साहित्य परिक्रमा का प्रकाशन दिल्ली के साथ-साथ देश के कई राज्यों तथा कई भारतीय भाषाओं में किया जाएगा।
वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि पत्रिकाएं विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम हैं। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवनपुत्र बादल ने युवाओं और संघ के महत्व पर विचार रखे।
कार्यक्रम को परिषद के अवध प्रांत अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, प्रख्यात दंत चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. संजीव अवस्थी, डॉ. बलजीत श्रीवास्तव एवं निर्भय गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन अविनाश चंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, शिवशंकर अवस्थी, डॉ. रीतेश दुबे, सुरेंद्र पांडेय, पत्रकार रमाशंकर शुक्ल, आनंद मिश्र सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोमती पुस्तक महोत्सव में पार्थ सारथी सेन शर्मा का साहित्यिक अंदाज, बोले- लखनऊ की बदलती तस्वीर को उपन्यास में समेटने की इच्छा

31 अगस्त को होगा तुलसीदास जयंती पखवाड़े का समापन, 15 अवधी आराधकों को मिलेगा सम्मान

पुस्तक प्रकाशन में चमका हिंदी साहित्य, प्रकाशन विभाग को मिले 7 FIP अवॉर्ड
टॉप रीड्स

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).