Mon, Aug 31
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है। हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है।

31 अगस्त को होगा तुलसीदास जयंती पखवाड़े का समापन, 15 अवधी आराधकों को मिलेगा सम्मान

By News Desk·30 Aug 2026460
0
31 अगस्त को होगा तुलसीदास जयंती पखवाड़े का समापन, 15 अवधी आराधकों को मिलेगा सम्मान

लखनऊ। अवध भारती संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के समापन एवं सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026 अलंकरण समारोह का आयोजन 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे, एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बख्शी का तालाब, लखनऊ में किया जाएगा।

इस अवधी अनुष्ठान के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि इस समारोह में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़े के तहत नेपाल सहित यूपी के विभिन्न जिलों में तुलसी यात्रा निकाली गईं। यात्रा के अंत में तुलसी सभाओं का आयोजन किया गया। इसके अगुवा राम बहादुर मिश्र (अध्यक्ष, अवध भारती संस्थान) हैं।

नागेन्द्र ने बताया कि समापन समारोह में तुलसीदास के जीवनवृत्त और उनके रचनात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही, तुलसी जयंती पखवाड़े पर आयोजित तुलसी यात्राओं और तुलसी सभाओं का विश्लेषण किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक चौहान ने अवगत कराया कि इस समारोह में 15 अवधी आराधकों को "सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान-2026" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एमएलसी पवन सिंह चौहान के माता-पिता की सुस्मृति में दिया जाएगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि सीतापुर एमएलसी एवं एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह चौहान होंगे। इसकी अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित करेंगे। इसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान करेंगे। वहीं, साहित्यकार प्रदीप सारंग गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा का विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।

इन अवधी आराधकों को सम्मान

प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित, डॉ राम बहादुर मिश्र, सर्वेश अस्थाना, डॉ अर्जुन पाण्डेय, आत्म प्रकाश मिश्र, सुमोना एस. पांडेय, कुसुम वर्मा, नीरजा शुक्ला, सुशील कुमार राय, प्रदीप सारंग, सुनील कुमार वर्मा, रमाकांत तिवारी रामिल, योगेश चौहान, चेतराम अज्ञानी एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान

तुलसी अनुष्ठान में सहयोगी संस्थाएँ

एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स बीकेटी, उप्र साहित्य सभा लखनऊ, लोकरंग फाउंडेशन लखनऊ, आँखें फाउंडेशन बाराबंकी, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी, कमला नारायण ट्रस्ट उप्र, श्रेयस शोध संस्थान लखनऊ, समदृष्टि सेवा न्यास रायबरेली, महाजन सेवा संस्थान त्रिवेदीगंज, गुलजार फाउंडेशन बाराबंकी, शिव गंगा साहित्य सेवा समिति मसौली, काव्य कार्यशाला बाराबंकी, लोक संस्कृति शोध संस्थान

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Aug 202652590

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202643886

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202643035

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202642895

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202642145

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 202630012

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 202628725

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

22 Aug 202620890

बाढ़, जलभराव और त्योहारों पर सीएम योगी सख्त, आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक