40 फीट गहरी खाई में समाई यात्रियों से भरी बस, मासूम बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोग घायल, 3 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
हादसा पारा थाना क्षेत्र के मोहान स्थित जीरो पॉइंट के पास सुबह करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे और सभी छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर बिहार लौट रहे थे। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं पुलिस और SDRF की टीमें
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। कई घायलों को पुलिसकर्मियों ने गोद में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों को लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
टायर फटने से हादसे की आशंका, चालक पर भी गंभीर आरोप
प्रारंभिक जांच में बस का पिछला टायर फटने से वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ यात्रियों ने चालक और परिचालक पर रास्ते में शराब पीने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
बस की क्षमता से अधिक यात्री बैठाने का मामला भी आया सामने
हादसे के बाद बस में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने का मामला भी सामने आया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बस की निर्धारित क्षमता 41 सीट बताई गई है, जबकि उसमें इससे कहीं अधिक यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। विभाग बस के परमिट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रहा है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

छठ से पहले लखनऊ के घाटों पर मंत्री ए.के. शर्मा का एक्शन, कल्याणपुर से लक्ष्मण मेला पार्क तक परखीं तैयारियां

दीपावली की रात घरों में जले दीप, लखनऊ की सड़कों पर नौकरी की आस में रोए युवा; कफन बांधकर होमगार्ड अभ्यर्थियों ने मांगी वेटिंग लिस्ट

यूपी की वोटर लिस्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी, घर-घर पहुंचेंगी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

किसानों के साथ पशुपालकों को भी राहत, गाय-भैंस की मौत पर अब मिलेंगे 50 हजार रुपये
टॉप रीड्स

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).