Mon, Aug 31
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है। हिन्दू एक्टिविस्ट धीरेंद्र प्रताप की हत्या मामले में ड्राइवर समेत दो पकड़े गए-लखनऊ। उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए, SCO की बैठक में लेंगे हिस्सा-पीएम मोदी। हिंदूवादी नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, फॉर्च्यूनर से शव नहर में फेंका-लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती की यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कल। मौसम विभाग ने ओडिशा में मूसलाधार बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दो दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचेंगे। वे अलाप्पुझा में केरल कौमुदी दैनिक के जयंती समारोह, पथानामथिट्टा में अरनमुला नौका दौड़ के उद्घाटन और तिरुवनंतपुरम में ओणम पर्यटन सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। महिला टी-20 एशिया कप क्रिकेट में आज भारत का सामना थाईलैंड से होगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल से 108 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव दल के साथ 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप भी भेजी गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हुई, जबकि करीब 2,400 लोग लापता हैं। नेपाल ने भोटे कोशी नदी के लिए बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में पीएम सेतु योजना के तहत आयोजित उद्योग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह उनके तीन दिवसीय लखनऊ दौरे का अंतिम दिन है।

बदायूं में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत 'प्रशासनिक हत्या', भाजपा राज में रक्षक ही बने भक्षक : संजय सिंह

By News Desk·30 Aug 2026165
0
बदायूं में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत 'प्रशासनिक हत्या', भाजपा राज में रक्षक ही बने भक्षक : संजय सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बदायूं के दातागंज थाने में दलित युवक राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे सामान्य मौत नहीं बल्कि 'प्रशासनिक हत्या' करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। संजय सिंह ने वायरल वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने न केवल युवक को बेरहमी से पीटा, बल्कि अपनी खाल बचाने के लिए परिजनों पर दबाव बनाकर मामले को भटकाने का घिनौना प्रयास भी किया है।

पुलिस की बर्बर पिटाई से गई राजेश कोरी की जान, कस्टडी में हुई क्रूरता की हदें पार

सांसद संजय सिंह ने कहा कि बदायूं के दातागंज थाने में दलित युवक राजेश कोरी की मौत ने यूपी पुलिस के खौफनाक चेहरे को उजागर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बर्बर पिटाई के कारण ही राजेश की जान गई है। संजय सिंह ने कहा कि थाने के भीतर एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डालना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून का शासन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और रक्षक ही अब भक्षक की भूमिका में आ गए हैं।

वायरल वीडियो ने खोली दावों की पोल, तड़पते युवक की मदद के बजाय लीपापोती में जुटी रही पुलिस

घटना के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि वीडियो में मृतक राजेश बेबस होकर जमीन पर गिरता दिख रहा है, जो पुलिसिया दावों को पूरी तरह खारिज करता है। पुलिस पीड़ित को इलाज मुहैया कराने के बजाय साक्ष्य मिटाने और मामले को रफा-दफा करने में लगी रही। उन्होंने कहा कि यह वीडियो भाजपा सरकार के 'रामराज्य' के विज्ञापनों और दावों की असल हकीकत बयां कर रहा है।

खुद को बचाने के लिए पुलिस ने परिजनों से ही जबरन तहरीर दिलवाकर घिनौना खेल खेला - संजय सिंह

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी गर्दन बचाने के लिए अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार को डरा-धमकाकर उनसे ही मनचाही तहरीर लिखवाई, ताकि असली दोषियों को कानूनी कार्रवाई से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपनी गलती छिपाने के लिए परिजनों का इस्तेमाल करना न्याय प्रक्रिया के साथ सबसे बड़ा मजाक है।

प्रदेश में बेलगाम हुआ पुलिसिया तंत्र, थानों के भीतर सुरक्षित नहीं है आम इंसान

सांसद संजय सिंह ने सरकार से सीधा सवाल पूछा कि अगर पुलिस की अभिरक्षा में भी नागरिक सुरक्षित नहीं हैं, तो प्रदेश की जनता न्याय के लिए कहां जाए? उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस तंत्र पूरी तरह निरंकुश हो चुका है, जिसके कारण निर्दोष नागरिकों की जान जा रही है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस 'प्रशासनिक हत्या' की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Aug 202652590

प्रदेश के व्यापारियों का 3 सितंबर को होगा जमावाड़ा

11 Aug 202643886

फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, टॉप 25 होंगे सम्मानित

15 Aug 202643035

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15 Aug 202642895

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, अयोध्या दर्शन के दिए निर्देश

15 Aug 202642145

स्कूलों में ताले और शिक्षा बदहाल, क्या इसी खंडहर पर खड़ा होगा 2047 का ‘विकसित भारत’? : संजय सिंह

12 Aug 202630012

प्लास्टिक सर्जरी कराकर पहचान बदलने वाली 1 साल से फरार उज्बेकिस्तानी महिला लोला गिरफ्तार

15 Aug 202628725

अयोध्या पहुंचे वीरेंद्र सहवाग: रामलला के दरबार में टेका माथा, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

22 Aug 202620890

बाढ़, जलभराव और त्योहारों पर सीएम योगी सख्त, आज शाम 6 बजे करेंगे समीक्षा बैठक