मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अक्टूबर को वाराणसी के रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ अन्य वीवीआईपी और वीआईपी के आगमन को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।
प्रवेश और निकास मार्गों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल, प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, आगमन-प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा घेरे सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया गया। अधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों और पुलिस प्रबंधों की जानकारी भी ली गई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री और अन्य वीवीआईपी-वीआईपी की सुरक्षा में तैनात कमिश्नरेट वाराणसी तथा बाहरी जनपदों और इकाइयों से आए पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी, जिम्मेदारी और तैनाती स्थल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
ब्रीफिंग के दौरान डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी गोमती नीतू काद्यान, डीसीपी वरुणा राजेश कुमार पाण्डेय, डीसीपी यातायात/सुरक्षा एवं अभिसूचना अनिल कुमार यादव, एडीसीपी काशी वैभव बांगर, एडीसीपी वरुणा लिपि नगायच, एडीसीपी गोमती नृपेन्द्र सहित कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा बाहरी जनपदों और इकाइयों से सुरक्षा ड्यूटी के लिए आए राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी भी ब्रीफिंग में शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच तेज, प्रदेश नेतृत्व की दो सदस्यीय टीम पहुंची बलिया

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रकाश पाल का सपा पर हमला, बोले- PDA का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी

आकाशवाणी भवन पर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी और कई नेता पुलिस हिरासत में
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).