प्रकाश पाल का सपा पर हमला, बोले- PDA का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी

भाजपा हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने वाली इकलौती पार्टी, सपा के लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण नहीं- प्रकाश पाल
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से एक बदनाम ब्रांड रही है।
राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होते ही उजागर हुआ चरित्र
सपा पर निशाना साधते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी पुरानी छवि के डर से अपना नाम खुलकर लेने से बचती है। इसलिए उसने पीडीए का मुखौटा पहन लिया। राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पार्टी का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा, "सपा की प्राथमिकता में केवल परिवार और धनपशु शामिल हैं। यदि वे किसी तीसरे का चयन करते हैं, तो वह कोई अपराधी ही होता है।"
सपा के पीडीए की नई परिभाषा
प्रकाश पाल ने सपा के पीडीए की परिभाषा बदलते हुए कहा, "इनके पीडीए में पी से परिवार, डी से धनबली और ए से अपराधी है।" सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने आगे कहा, "आगामी चुनावों तक इनके पीडीए का नया रूप पैसा देने वाले आओ (पी- पैसा, डी- देने वाले, ए- आओ) ही रहने वाला है।"
भाजपा ने सभी वर्गों को दी उचित भागीदारी
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया की प्रकाश पाल ने सराहना की। कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा में समाज के हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विजन पर चलते हुए सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और महिलाओं को समान रूप से भागीदारी दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की समावेशी नीतियां पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी हैं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जगतपुर इंटर कॉलेज में पुलिस बल की ब्रीफिंग

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर लगे आरोपों की जांच तेज, प्रदेश नेतृत्व की दो सदस्यीय टीम पहुंची बलिया

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

आकाशवाणी भवन पर विपक्ष का हंगामा, राहुल गांधी और कई नेता पुलिस हिरासत में
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).