वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से काशी पहुंच रही बाइक यात्रा का 7 अक्टूबर को समापन प्रस्तावित है। समापन कार्यक्रम के दौरान रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा प्रस्तावित है।
6 अक्टूबर से काशी पहुंचेंगे यात्री
गुलाब बाग में आयोजित व्यवस्था टोली की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने बताया कि बाइक यात्रा 6 अक्टूबर की दोपहर बाद काशी पहुंचना शुरू होगी। उन्होंने वडनगर और काशी के बीच यात्रा को दोनों शहरों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कड़ियों से जुड़ा बताया।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के अनुसार यात्रा के स्वागत के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता यात्रियों का स्वागत करेंगे।
51 महिलाएं कलश लेकर चलेंगी
7 अक्टूबर की सुबह बाइक यात्री सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद मैदागिन चौराहे से पदयात्रा करते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे।
यात्रा के दौरान 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे चलेंगी। आयोजकों के अनुसार इन कलशों में वडनगर की नदियों का जल होगा, जिससे काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।
जगतपुर में जनसभा की तैयारी
जलाभिषेक के बाद यात्री मैदागिन से बस द्वारा रोहनिया स्थित गोकुलधाम पहुंचेंगे और वहां से जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार सभा की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई है।
बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी व टी. राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

विधान परिषद चुनाव: लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

इमरान मसूद को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- सपा से टकराव का मिला इनाम!

राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश पर ओपी राजभर का हमला, PDA से परिवारवाद-दौलत तक के सवाल पर साधा निशाना
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).