Fri, Sep 4
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों पर अब सीधी नजर, 75 अधिकारी करेंगे औचक जांच

By Syed Fiza Khatoon·04 Sept 202655
0
आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों पर अब सीधी नजर, 75 अधिकारी करेंगे औचक जांच

लखनऊ। कानपुर आरटीओ कार्यालय में हुई छापेमारी के बाद परिवहन विभाग ने प्रदेशभर के आरटीओ और एआरटीओ कार्यालयों की व्यवस्थाओं की व्यापक जांच कराने का फैसला किया है। दलालों की मौजूदगी, अनधिकृत लोगों की दखलंदाजी और सीसी कैमरों की खराब व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच विभाग ने सभी कार्यालयों के औचक निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं।

आरटीओ और उससे ऊपर के पदों पर तैनात 75 परिवहन अधिकारियों को जिलावार कार्यालयों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को बिना पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचकर कार्यालय की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना होगा। निरीक्षण के बाद महज औपचारिक रिपोर्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी को 10 दिन के भीतर कमियों और अनियमितताओं का स्पष्ट ब्योरा मुख्यालय को देना होगा।

कानपुर की छापेमारी के बाद बढ़ी सख्ती

दरअसल, 24 अगस्त को कानपुर आरटीओ कार्यालय में जिला प्रशासन और एसओजी क्राइम ब्रांच की संयुक्त छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान नकदी बरामद होने के साथ कुछ दलालों को पकड़ा गया था। इस कार्रवाई के बाद परिवहन कार्यालयों की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। अब विभाग ने एक कार्यालय तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश में व्यवस्था की पड़ताल का निर्णय लिया है।

अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन चित्रलेखा सिंह की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि इंटरनेट मीडिया, समाचार पत्रों और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से परिवहन कार्यालयों में दलालों की गतिविधियों, अनधिकृत लोगों की मौजूदगी और पारदर्शिता की कमी से संबंधित शिकायतें लगातार मुख्यालय तक पहुंच रही हैं।

सीसीटीवी कैमरों की भी होगी जांच

औचक निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची जाएगी। विभाग के अनुसार कई कार्यालयों में अभी तक कैमरे नहीं लगाए गए हैं, जबकि कुछ जगह कैमरे होने के बावजूद उनके ठीक से काम नहीं करने की शिकायतें सामने आई हैं। निरीक्षण अधिकारी यह भी जांचेंगे कि कैमरे चालू हैं या नहीं और कार्यालय की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी हो रही है या नहीं।

इसके अलावा कार्यालयों में दलालों की आवाजाही, अनधिकृत लोगों की मध्यस्थता और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में होगी। तैनात कार्मिकों का विवरण, उनकी पहचान और ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र पहनने की व्यवस्था की भी पड़ताल की जाएगी।

10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली प्रत्येक कमी और अनियमितता को रिपोर्ट में दर्ज करना होगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर संबंधित आरटीओ-एआरटीओ कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिलावार जांच के तहत लखनऊ आरटीओ कार्यालय का निरीक्षण अयोध्या के उप परिवहन आयुक्त राजकुमार सिंह करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों के कार्यालयों की जिम्मेदारी भी वरिष्ठ परिवहन अधिकारियों को दी गई है।

परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बताया कि सभी अधिकारियों से 10 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट में कार्यालय की कमियों और अनियमितताओं का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। इसके आधार पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

परिवहन कार्यालयों को दलाल मुक्त और पारदर्शी बनाने के निर्देश पहले भी कई बार जारी किए जा चुके हैं। विभाग के मुताबिक वर्ष 2018 से अब तक इस संबंध में सात बार पत्र जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद शिकायतें जारी हैं। अब औचक निरीक्षण के जरिए जमीनी हकीकत सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

75 अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि किन कार्यालयों में व्यवस्था नियमों के मुताबिक चल रही है और कहां अनियमितताएं बरती जा रही हैं। विभाग ने गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई के संकेत पहले ही दे दिए हैं।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Sept 20262405

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

02 Sept 20263200

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

02 Sept 20262525

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

02 Sept 20262615

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

01 Sept 20263395

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

01 Sept 20263455

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

02 Sept 20261970

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज

01 Sept 20262885

यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल