Fri, Sep 4
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी। GSLV-F17 की सफल लॉन्चिंग पर ISRO को PM मोदी ने दी बधाई। यूपी मौसम : अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ जगहों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आगरा, औरैया, अयोध्या, बाराबंकी, इटावा, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, झाँसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, लखनऊ, महोबा, उन्नाव। अयोध्या पहुंचे राम मंदिर के नए CEO, CEO बनने के बाद पहली बार पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO हैं जितेंद्र मिश्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक संकटों के बीच भारत की मजबूत विकास यात्रा का जिक्र करते हुए देश के तेजी से आगे बढ़ने की बात कही। जम्मू के कनाचक सेक्टर में बॉर्डर के पास BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा। पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट। राममंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति मदन मोहन पांडेय-अयोध्या महेश भालचन्द-दिल्ली निर्मला यादव-शिकोहाबाद नए ट्रस्ट सदस्य नियुक्त किये गए। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने कान्हा स्वरूप नन्हें बच्चों को दुलार किया, तिलक कर बच्चों का अन्नप्राशन किया... लखनऊ। 7 सितंबर को लखनऊ आएंगे विनोद तावड़े। यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का लखनऊ दौरा।यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार आएंगे लखनऊ। आगरा। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाने का मामला। लाठी चलाने वाले इंस्पेक्टर पर हुई कार्रवाई। इंस्पेक्टर क्राइम जेपी तिवारी लाइन हाजिर। यूजीसी विरोध के दौरान हुआ था प्रदर्शन। लोगों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का आरोप। मीडिया में खबरें चलने के बाद डीसीपी ने लिया एक्शन। इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश। एत्मादपुर थाना क्षेत्र का मामला। लखनऊ। स्वाइन फ्लू जांच की दर तय की गई। H1N1 संक्रमण की जांच रकम तय। RT-PCR जांच की अधिकतम दर ₹3,000। PGI में जांच शुल्क ₹2,400 तय की गई। इसी आधार पर निजी क्षेत्र में दर तय। CMO की अध्यक्षता में बैठक में फैसला। निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी संचालकों की बैठक। मनमानी वसूली पर रोक लगेगी।

रामदास अठावले ने कचरा बीनने वाले श्रमिकों को वितरण किया ‘नमस्ते’ और आयुष्मान कार्ड

By News Desk·04 Sept 202650
0
रामदास अठावले ने कचरा बीनने वाले श्रमिकों को वितरण किया ‘नमस्ते’ और आयुष्मान कार्ड

नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली के मटियाला स्थित एमसीडी सामुदायिक भवन में नजफगढ़ जोन के कचरा बीनने वाले श्रमिकों को ‘नमस्ते’ कार्ड वितरित करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्ययोजना (नमस्ते) के तहत यह पहल कचरा बीनने वाले श्रमिकों को औपचारिक पहचान देने और उन्हें सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, गरिमा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदास अठावले ने शहरों को स्वच्छ रखने में कचरा बीनने वाले श्रमिकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इन श्रमिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

‘नमस्ते’ कार्ड के साथ आयुष्मान कार्ड मिलने से श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच आसान होगी। कार्यक्रम में नजफगढ़ जोन के 300 से अधिक कचरा बीनने वाले श्रमिकों ने भाग लिया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की केंद्रीय क्षेत्र की ‘नमस्ते’ योजना में सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों के साथ कचरा बीनने वाले श्रमिकों को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत श्रमिकों की औपचारिक पहचान, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ, कौशल विकास, व्यावसायिक सुरक्षा और जोखिमपूर्ण स्वच्छता कार्यों के मशीनीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसका व्यापक उद्देश्य जोखिमपूर्ण मैनुअल सफाई की प्रथाओं को समाप्त कर स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Sept 20262300

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

02 Sept 20263135

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदि‍र में बस जाए...

02 Sept 20262355

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

02 Sept 20262505

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

01 Sept 20263285

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

01 Sept 20263360

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

02 Sept 20261890

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज

01 Sept 20262785

यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल