खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की योजनाओं तथा निर्मित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, रिक्त पदों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज में कोच के रिक्त पदों को डेप्युटेशन के माध्यम से भरने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को खेल विभाग की आगामी कार्ययोजना एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कार्ययोजना में शामिल किया जाए।

14 परियोजनाओं के प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश
गिरीश चंद्र यादव ने युवा कल्याण विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 14 परियोजनाओं के आगणन प्रस्ताव संबंधित जनपदों से जल्द मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धनराशि कार्यदायी संस्था को भेजते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
खेल प्रशिक्षकों की चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश
खेल मंत्री ने उन जनपदों में खेल प्रशिक्षकों की चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए, जहां अभी तक प्रशिक्षकों का चयन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में आउटसोर्सिंग एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है, वहां संबंधित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
युवा उत्सव को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर जोर

बैठक में जनपद स्तर पर ‘युवा उत्सव- विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के आयोजन को व्यापक स्तर पर कराने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विकासखंडों से संपर्क कर अधिक से अधिक युवाओं और टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम की जानकारी जनप्रतिनिधियों को पहले से दी जाए और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए, ताकि आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सचिव खेल एवं महानिदेशक युवा कल्याण सुहास एलवाई, निदेशक खेल आरपी सिंह, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव समेत शासन और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नीरू ढांडा ने रचा नया इतिहास, महिला ट्रैप में भारत के नाम किया गोल्ड

फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- युवाओं को मिलेगी प्रेरणा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का जलवा, ईरान को हराकर महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

जय मीणा ने रचा इतिहास, सॉफ्ट टेनिस में भारत को पहली बार एशियाड मेडल
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).