लखनऊ की MBA छात्रा संजना ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, PM मोदी से आज होगी मुलाकात

लखनऊ। जापान में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी गुरुवार, 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। प्रधानमंत्री भारतीय एशियन पैरा गेम्स दल में शामिल खिलाड़ियों से नई दिल्ली में संवाद करेंगे। इस मुलाकात को लेकर संजना काफी उत्साहित हैं।
संजना डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ की एमबीए छात्रा हैं। उन्होंने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में महिला एकल एसएल-3 पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल तक पहुंचने के साथ ही उनका कांस्य पदक पक्का हो गया था। हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें जापान की खिलाड़ी शिनो कावाई से हार का सामना करना पड़ा।
प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं संजना
प्रधानमंत्री से पहली बार मुलाकात को लेकर संजना बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए बेहद खास बताया है। संजना ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें पैरा खिलाड़ियों की जरूरतों और उनके लिए बेहतर सुविधाओं के संबंध में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 22 अक्टूबर को संजना को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करने की कामना की गई थी।
पहले भी तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं संजना
संजना की यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि नहीं है। वर्ष 2021 में बहरीन में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस प्रतियोगिता में महिला एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में तीन स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
भारत ने एशियन पैरा गेम्स में बनाया रिकॉर्ड
इस बार जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय दल के खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी में राष्ट्रीय सेस्टोबॉल चैंपियनशिप का समापन, यूपी और चंडीगढ़ ने फेडरेशन कप जीता; जूनियर में तमिलनाडु-छत्तीसगढ़ का दबदबा

IPL 2027 में महाट्रेड की तैयारी! हार्दिक पंड्या की पंजाब किंग्स में एंट्री संभव, MI को मिल सकते हैं अर्शदीप और विष्णु विनोद

काशी में क्रिकेट के महाकुंभ की तैयारी! 2 दिसंबर को खुल सकता है गंजारी स्टेडियम का द्वार, जय शाह-राजीव शुक्ला करेंगे निरीक्षण

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ, मैदान पर दिखेगा रोमांच और दमखम
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).