2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र, मोदी के 25 साल के नेतृत्व को AK शर्मा ने बताया विकास का मॉडल

दिल्ली के भारत मंडपम में 'लीडरशिप एज ए मिशन' राष्ट्रीय कार्यशाला में बोले यूपी के मंत्री, तकनीक आधारित सुशासन और नवाचार को बताया विकास की असली ताकत**
नई दिल्ली/लखनऊ। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि देश के भविष्य की विकास यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसकी मजबूत नींव रखी जा चुकी है। यह बात उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला 'लीडरशिप एज ए मिशन' में कही।
कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुए ए.के. शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि तकनीक, नवाचार, पारदर्शिता और जवाबदेही को शासन का हिस्सा बनाकर प्रधानमंत्री ने देश के विकास को नई दिशा दी है। आने वाले 25 वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
गुजरात से शुरू हुआ तकनीक आधारित सुशासन का प्रयोग
मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों से एक साथ संवाद करने की पहल की थी। उस समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संपर्क स्थापित करना एक नई सोच थी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में गुजरात में 'स्वागत' (SWAGAT) नाम से तकनीक आधारित जनशिकायत निवारण प्रणाली शुरू की गई। इसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे उच्च स्तर पर सुनने और उनके समाधान की व्यवस्था विकसित की गई। यह प्रणाली आज भी गुजरात में संचालित है। ए.के. शर्मा ने इसे तकनीक के जरिए आम लोगों को सुशासन से जोड़ने का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया।
'स्वागत' से 'प्रगति' तक पहुंचा प्रशासनिक मॉडल
ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अपनाए गए तकनीक आधारित प्रशासनिक मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार दिया। इसी सोच के तहत 'प्रगति' (PRAGATI) जैसी व्यवस्था विकसित हुई, जिसके जरिए देश की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं, सरकारी योजनाओं और लंबित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ा है और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिली है। तकनीक को केवल सुविधा नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और जनसेवा का माध्यम बनाना प्रधानमंत्री के नेतृत्व की विशेषता रही है।
विकसित भारत के लिए मिशन मोड में काम करने की जरूरत
मंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था में लगातार नवाचार जरूरी है। आधुनिक तकनीक को अपनाने, नए प्रयोग करने और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने वाले नेतृत्व को बढ़ावा देना होगा।
उन्होंने कार्यशाला में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और नीति-निर्धारकों से कहा कि प्रभावी नेतृत्व का असली उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए। इसके लिए संवेदनशील प्रशासन, समयबद्ध फैसले और जनसेवा के प्रति समर्पण जरूरी है।
कई वरिष्ठ नीति-निर्धारकों ने भी किया प्रतिभाग
भारत मंडपम में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्रा, नीति आयोग के पूर्व सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम, नीति आयोग की विशिष्ट फेलो देबजानी घोष और आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर विशाल गुप्ता समेत कई वरिष्ठ नीति-निर्धारक, प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षाविद मौजूद रहे।
कार्यशाला में नेतृत्व को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित न रखते हुए उसे मिशन के रूप में अपनाने और तकनीक एवं नवाचार के जरिए देश के विकास लक्ष्यों को गति देने पर विचार साझा किए गए।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

‘माफी दिल से मांगी या सिर्फ दिखावे के लिए?’ CJI पर टिप्पणी से भड़का मामला, केरल कांग्रेस को SC का नोटिस

तरुण तेजपाल को दोहरा कानूनी झटका! सजा पर रोक नहीं, गोवा सरकार ने उठाई उम्रकैद की मांग

हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं…’ शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट, 32 साल पुराने रिश्ते का किया जिक्र
टॉप रीड्स

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).