कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग का तांडव, चार कोच चपेट में आए; 1,500 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया

पंजाब/अंबाला। पंजाब के राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के नजदीक शुक्रवार दोपहर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12508) में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में ट्रेन के चार जनरल कोच आ गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और पुलिस की तत्परता से करीब 1,500 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं मिली।
चलती ट्रेन के कोच से उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:58 बजे ट्रेन साधुगढ़ स्टेशन से रवाना हुई थी। कुछ ही देर बाद इंजन के पीछे पांचवें जनरल कोच से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को सराय बंजारा के पास रोक दिया।
आग तेजी से आसपास के डिब्बों तक फैलने लगी। इसके बाद यात्रियों ने जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चार कोच आग की चपेट में, दमकल टीम ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे अधिकारियों ने दोनों ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) लाइनों की बिजली आपूर्ति बंद करा दी। लोको पायलट और गार्ड ने आग से प्रभावित कोचों को ट्रेन के बाकी हिस्से से अलग कर दिया, जिससे आग को अन्य डिब्बों तक फैलने से रोकने में मदद मिली।

आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत की। अंबाला से दुर्घटना राहत एवं चिकित्सा ट्रेन भी रवाना की गई।
यात्रियों के लिए चलाई गईं दो स्पेशल ट्रेनें
हादसे के समय ट्रेन में करीब 1,500 यात्री सवार थे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सराय बंजारा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी की ओर दो विशेष ट्रेनें संचालित कीं। यात्रियों के लिए भोजन, पानी, चाय और बिस्किट की व्यवस्था भी की गई। स्थानीय प्रशासन ने बसों और अन्य वाहनों के जरिए भी सहायता उपलब्ध कराई।
आग लगने के कारणों की फॉरेंसिक जांच शुरू
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई थी, जबकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से जले हुए सामान, राख, पिघली धातु और अन्य नमूने एकत्र किए हैं। रेलवे के तकनीकी और इलेक्ट्रिकल विशेषज्ञ भी जांच में जुटे हैं।
अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता रही। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?






Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).