किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों और महिलाओं के लिए जल्द विशेष पैकेज लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा तत्काल दिया जा रहा है। किसानों के लिए अलग से राहत पैकेज तैयार किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
https://x.com/myogiadityanath/status/2117594947830616572?a=p74yfjRO9jTwA4Tnku8&s=20
मुख्यमंत्री मंगलवार को दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल सब्सिडी वितरित करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को करीब 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी का लाभ दिया गया है।

इससे लाभार्थियों को सिलेंडर के लिए अपनी जेब से भुगतान नहीं करना होगा।योगी ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार जल्द विशेष पैकेज लाएगी। महिलाएं अपने रोजगार और व्यवसाय की तैयारी करें, सरकार उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बने।
मुख्यमंत्री ने किसानों और श्रमिकों के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय खोले जाएंगे। यहां किसानों और श्रमिकों को टोकन मनी देकर सस्ता और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में उपज लेकर आने वाले किसानों और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली पर दी गई सब्सिडी से गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण बेहतर होने से बाजारों में रौनक लौटी है और लोग भयमुक्त होकर त्योहार मना रहे हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडे, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में भाजपा की बड़ी पदयात्रा आज, शिवराज सिंह चौहान समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल

दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी सरकार ने खोला ₹2,142 करोड़ का बजट

अवध बार एसोसिएशन चुनाव में जीसी वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, कुलदीप पति त्रिपाठी को 57 वोटों से हराया

फसल नुकसान पर सीएम योगी सख्त,जिलाधिकारियों को तत्काल मुआवजे के निर्देश
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).