काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

सिगरा स्थित कैंप कार्यालय से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, आयुष मंत्री ने अनुशासन और राष्ट्रहित का दिया संदेश
वाराणसी। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ-प्रयागराज चलो पदयात्रा’ में शामिल होने के लिए बुधवार को वाराणसी से सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता प्रयागराज के लिए रवाना हुए। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा स्थित अपने कैंप कार्यालय से कार्यकर्ताओं के जत्थे को नेतृत्व देते हुए रवाना किया। इस दौरान भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
लोकतांत्रिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश
प्रयागराज रवाना होने से पहले डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सनातन संस्कृति के सम्मान से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।
उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भ्रम तथा अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

काशी और प्रयागराज के आध्यात्मिक रिश्ते का किया उल्लेख
आयुष मंत्री ने काशी और प्रयागराज के संबंधों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा बताया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से संगम नगरी प्रयागराज की ओर कार्यकर्ताओं का प्रस्थान दोनों धार्मिक नगरों की सांस्कृतिक एकात्मता का प्रतीक है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
संगम में स्नान-पूजन की भी अपील
डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा के दौरान अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी संगम पर मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान एवं पूजन करने तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना करने की बात कही।
भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान अमित मिश्रा, गौरव राठी, चंद्रप्रकाश जैन, संजय मिश्रा, संतोष सैनी, आकाश पांडेय, जय विश्वकर्मा, अरुण पांडेय, कुंवर सिंह और विशाल रघुवंशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोरखपुर की सभा में ए.के. शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 के दंगों का उठाया मुद्दा

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).