गणपति बप्पा के दरबार पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विघ्नहर्ता का लिया आशीर्वाद

वाराणसी। पिशाचमोचन स्थित गणेश पूजा पंडाल में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान रविवार को प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत दर्शन-पूजन कर काशी समेत पूरे उत्तर प्रदेश की
गणपति बप्पा मोरया’ अंकित भगवा अंगवस्त्र से हुआ स्वागत
गणेश पूजा पंडाल पहुंचने पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने आयुष मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंडाल को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक माहौल के बीच आयोजकों ने मंत्री को ‘गणपति बप्पा मोरया’ अंकित भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और विघ्नहर्ता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सफेद टोपी भी पहनी।
काशी और पूरे यूपी की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
पूजन के बाद आयुष मंत्री ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और सभी के जीवन के विघ्नों को दूर करें। उन्होंने बप्पा से काशी सहित पूरे उत्तर प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखने और प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासियों पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहे।
गणेश उत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह
गणेश उत्सव के दौरान पिशाचमोचन स्थित पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। मंत्री के आगमन पर आयोजकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर अजय अग्रहरि, डॉक्टर मधुराज गुप्ता, गौरव राठी, घनश्याम जायसवाल, आनंद सिंह एडवोकेट, पार्षद मनीष गुप्ता, भाजपा नेता संजय मिश्रा, चंद्रकांत सिंह, करण सिंह, संतोष पटेल सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

2047 के विकसित यूपी की तैयारी, वैश्विक विशेषज्ञ बताएंगे निवेश और रोजगार बढ़ाने का रास्ता

कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय और सरकारी योजनाओं से जोड़ने की पहल, बलिया में लगा मेगा शिविर

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' से यूपी में मौसम बदला, बारिश के अलर्ट के बीच बढ़ी ठंड

यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी, दो हजार पुलिसकर्मी आ सकते हैं दायरे में
टॉप रीड्स

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).