उत्तर प्रदेश : 7 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदलीं जिम्मेदारियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। जारी नई तबादला सूची के तहत सात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरित कर नए पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादलों के इस क्रम में बलरामपुर में तैनात अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय को पदोन्नत कर अपर आयुक्त, आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है। वहीं बांदा के नगर मजिस्ट्रेट संदीप कैला को बलरामपुर का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
बुलंदशहर में उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत दिनेश चन्द्र को बांदा का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि चंदौली की उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा को स्थानांतरित करते हुए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त विनय कुमार सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव और निधि पाण्डेय का भी स्थानांतरण कर उन्हें क्रमशः गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ जिलों में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन का मानना है कि इस फेरबदल से संबंधित जिलों के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और जनसमस्याओं के निस्तारण में अधिक सुगमता होगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान: मुख्यमंत्री याेगी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).