दावों के चक्रव्यूह में घिरे XEN उदय प्रताप : वायरल वीडियो में नया मोड़, जांच के घेरे में 'झूठ' या 'सच'?
गोंडा। अधिशासी अभियंता (XEN) उदय प्रताप से जुड़ा विवाद अब एक नया रूप लेता दिख रहा है। हाल ही में सामने आए एक विवादित वीडियो को लेकर एक्सईएन द्वारा दिए गए बयानों पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
शुरुआत में एक्सईएन उदय प्रताप ने इस वीडियो को करीब एक साल पुराना बताते हुए दावा किया था कि यह घटना लखनऊ की है। हालांकि, अब जो नए तथ्य और जानकारियां सामने आ रही हैं, वे उनके इन दावों को खारिज करती नजर आ रही हैं। सूत्रों और वायरल फुटेज के मुताबिक, यह वीडियो 10 अगस्त 2026 का है और इसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश की राजधानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड (देहरादून) बताई जा रही है।
वीडियो में साफ़ तौर पर उत्तराखंड पुलिस के जवान दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त को एक्सईएन गोंडा, देहरादून स्थित 'ज्वेल्स होटल' में अपनी एक महिला मित्र के साथ मौजूद थे। उसी दिन देहरादून पुलिस की एक कार्रवाई के दौरान दोनों को पुलिस की गाड़ी में ले जाते हुए देखा गया।
बड़ा सवाल: आखिर क्या छिपाने की हुई कोशिश? इस पूरे प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल एक्सईएन की नीयत और मीडिया को दिए गए गुमराह करने वाले बयानों पर उठ रहा है। अगर यह घटना 10 अगस्त को देहरादून में घटी थी, तो इसे एक साल पुराना और लखनऊ का बताकर मामले को मोड़ने की कोशिश क्यों की गई?
फिलहाल, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों और देहरादून पुलिस की कार्रवाई से जुड़े इन नए तथ्यों ने मामले को बेहद संवेदनशील बना दिया है। सच क्या है, यह निष्पक्ष जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन इस नए मोड़ ने विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के सामने भी कई यक्ष प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

‘वोट बैंक नहीं, विकास की पहली इकाई हैं गांव’, ग्राम स्वराज पर सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, परिवारवाद पर साधा निशाना

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

वाराणसी मंडल में 11 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति लाभ का हुआ भुगतान

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).