पटना में कम विजिबिलिटी बनी मुसीबत, 198 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंची फ्लाइट

लखनऊ। बिहार की राजधानी पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण सोमवार तड़के पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 198 लोग सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब पांच घंटे तक इंतजार करने के बाद मौसम में सुधार होने पर फ्लाइट दोबारा पटना के लिए रवाना हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 653 पुणे से पटना जा रही थी। सोमवार तड़के पटना पहुंचने के दौरान वहां मौसम अनुकूल नहीं था और कम दृश्यता के कारण विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को लखनऊ की ओर मोड़ने का फैसला लिया।
तड़के 2:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग
विमान आज सोमवार सुबह करीब 2:45 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। विमान में कुल 198 लोग सवार थे। इनमें 187 वयस्क यात्री, पांच शिशु और छह क्रू मेंबर शामिल थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित रहे।
यात्रियों को एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराई गईं सुविधाएं
विमान के लखनऊ पहुंचने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान विमान की तकनीकी जांच भी की गई। यात्री पटना में मौसम सामान्य होने का इंतजार करते रहे।
सुबह 8 बजे पटना के लिए रवाना हुई फ्लाइट
पटना में मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद विमान को आगे की यात्रा की अनुमति मिली। करीब पांच घंटे के इंतजार के बाद सोमवार सुबह लगभग 8 बजे फ्लाइट लखनऊ से पटना के लिए रवाना हो गई।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेलवे का डिजिटल अभियान: फेस ऑथेंटिकेशन से पेंशनभोगियों ने जमा किया जीवन प्रमाण पत्र

हवाई सफर से जुड़ेंगे यूपी के पर्यटन और धार्मिक स्थल, उड़ान योजना को मिली मंजूरी

दीपावली और छठ पर यूपी रोडवेज का खास इंतजाम, 12 दिनों तक मिलेगी अतिरिक्त बस सेवा

काशी पहुंचा ‘गंगा विलास’ क्रूज, विदेशी पर्यटक करेंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन; गंगा आरती से रूबरू होंगे मेहमान
टॉप रीड्स

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).