कोर्ट के वारंट के बाद झुकना पड़ा जीयनपुर कोतवाल को, तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रहे संजय सिंह; 25 हजार के मुचलके पर मिली जमानत

बलिया। अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार के मामले में आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाल संजय सिंह को आखिरकार अदालत में आत्मसमर्पण करना पड़ा। बलिया में तैनाती के दौरान दर्ज हुए इस मुकदमे में लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने के बाद गुरुवार को उन्होंने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) शैलेश पांडेय की अदालत में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें करीब तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रखने के बाद 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
मामले की जड़ वर्ष 2024 में हुई एक घटना से जुड़ी है। उस समय संजय सिंह बलिया में कोतवाल के पद पर तैनात थे। आरोप है कि इसी दौरान उनका एक अधिवक्ता के साथ विवाद हुआ था। अधिवक्ता गणेशानंद मिश्रा ने संजय सिंह के खिलाफ मारपीट करने, धमकी देने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए अदालत में परिवाद दाखिल किया था।
बार-बार बुलाने पर भी कोर्ट में नहीं हुए पेश
मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने संजय सिंह को कई बार नोटिस जारी कर उपस्थित होने का निर्देश दिया, लेकिन वह पेश नहीं हुए। लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया। इसके बावजूद उनकी उपस्थिति नहीं होने पर अदालत ने आगे सख्त कदम उठाया।

डीआईजी आजमगढ़ को भी भेजा गया था नोटिस
अदालत ने करीब एक महीने पहले डीआईजी आजमगढ़ को नोटिस जारी किया था। इसमें संजय सिंह को गिरफ्तार कर 23 नवंबर को अदालत में पेश करने के साथ ही उनके वेतन भुगतान के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी देने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि, 23 नवंबर को स्थानीय अवकाश होने के कारण उस दिन अदालत में पेशी नहीं हो सकी। इसके बाद गुरुवार को संजय सिंह सीजेएम कोर्ट पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। करीब तीन घंटे न्यायिक हिरासत में रहने के बाद अदालत ने 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।
अधिवक्ता के परिवाद से शुरू हुआ था मामला
यह पूरा प्रकरण पुलिस अधिकारी और अधिवक्ता के बीच हुए कथित विवाद से जुड़ा है। मामले में अदालत की ओर से जारी समन और गैर जमानती वारंट के बावजूद पेश नहीं होने के कारण संजय सिंह को आखिरकार अदालत में सरेंडर करना पड़ा। फिलहाल जमानत मिलने के बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी। आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद ही होगा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया के 32 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा, CM योगी के हाथों कल मिलेगा नियुक्ति पत्र; DM ने बस को दिखाई हरी झंडी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर बलिया में प्रशासन अलर्ट, श्रीरामपुर घाट पहुंचे DM-DIG और SP; व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

छठ पर घर में पसरा मातम: बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर से पूछताछ
टॉप रीड्स

लखनऊ के सहारा स्टेट में आग से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; दमकल की टीमें मौके पर

'संविधान का नाम, गुंडागर्दी के काम!' अखिलेश पर राजभर का वार, PDA की परिभाषा पर छिड़ी जंग

अखिलेश को परेशान करने वालों का कद किसने बढ़ाया? आजम खान के एक बयान से सपा-कांग्रेस की सियासत में हलचल

28 साल का रिश्ता, 28 मिनट की भी नाराजगी नहीं… नरेंद्र श्रीवास्तव को याद कर भावुक हुए पार्षद अरुण राय

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).