गाजियाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन सर्विस रोड पर गिरी, राहगीर ने दौड़कर बच्चों को निकाला बाहर

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल गाड़ी सड़क से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में करीब पांच से छह बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसा होते ही वहां मौजूद एक राहगीर ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी के पास पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
हादसे से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूल गाड़ी को सड़क से नीचे जाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).