DM ने शिकायतकर्ताओं को फोन कर पूछा- हुआ समाधान? सरोजनीनगर तहसील में जनसुनवाई

डीएम विशाख जी. ने शिकायतकर्ताओं को फोन कर पिछले मामलों के निस्तारण का लिया फीडबैक, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश
लखनऊ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी. सरोजनीनगर तहसील पहुंचे और जनसुनवाई की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले तहसील दिवस में दर्ज मामलों के निस्तारण की स्थिति का भी सत्यापन किया। उन्होंने स्वयं कुछ शिकायतकर्ताओं को फोन कर यह जानकारी ली कि उनकी शिकायत का निस्तारण वास्तव में हुआ है या नहीं और उन्हें संबंधित कार्रवाई से संतुष्टि है अथवा नहीं।

अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद उनका शिकायतकर्ताओं से फोन पर सत्यापन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
डीएम ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले प्रत्येक प्रकरण का तत्काल, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर निस्तारण के संबंध में उनका फीडबैक भी लें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

12 हजार करोड़ की नैमिष नगर-वरुण विहार योजना का शुभारंभ, लखनऊ के सुनियोजित विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए स्थायी सुरक्षा कवच की मांग, सीएम योगी से डॉ. राजेश्वर सिंह की अपील

क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगा दिव्यांगजनों को निशुल्क बस टिकट

लखनऊ को मिलेंगी दो नई टाउनशिप, CM योगी कल करेंगे वरुण विहार-नैमिष नगर का भूमि पूजन
टॉप रीड्स

गोरखपुर में द हेजलनट फैक्ट्री का नया आउटलेट शुरू, CM योगी ने किया उद्घाटन

यूपी में सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बढ़ी खींचतान, इकरा हसन के बयान ने सीट बंटवारे की बहस को दी हवा

यूपी में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, 25-26 सितंबर को पूर्वांचल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

वाराणसी मंडल के 11 रेलकर्मियों को Excellence Award से सम्मान

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).