Tue, Sep 22
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके। आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतार। ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी, कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा। करीब तीन साल के अंतराल के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ब्याज दरें 3.75 से 4% तक पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद दुनियाभर के बाजारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसका सबसे तगड़ा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत पर बिल्कुल साफ दिखेगा। जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु: स्वस्थ खान-पान, सक्रिय जीवन से हो रही लंबी आयु; 100 पार में 87.6% महिलाएं। बांग्लादेश में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट; भारत पहले ही ज्यादा बिजली दे रहा, मदद मुश्किल। भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट। नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह, वाराणसी सीपी मोहित अग्रवाल, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी और लखनऊ डीसीपी रवीना त्यागी भी शामिल। कानपुर के श्रवण कुमार सिंह, नोएडा के रवि शंकर निम और चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह भी संभावित तबादला सूची में। प्रमोद कुमार, अतुल कुमार शर्मा द्वितीय, सोनम कुमार, रविंद्र कुमार, श्रुति श्रीवास्तव और चिराग जैन के नाम भी शामिल। शिवा सिंह, अमित कुमावत, नीतू, एडीसीपी प्रीति यादव, श्रुति श्रीवास्तव और विक्रम दाहिया भी दायरे में। चुनाव के मद्देनजर शासन स्तर पर भी कई अहम प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना। लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी। चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन में 3 साल से अधिक समय से तैनात अफसर हटाए जाएंगे। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी दायरे में। चुनाव आयोग आमतौर पर 3 साल या अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का तबादला करता है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक, इसी आधार पर कटऑफ 31 मई 2027 मानी जा रही है। 2027 चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस की फील्ड पोस्टिंग वाले करीब 20 आईपीएस अफसर भी हटेंगे। सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर, दोनों पाकिस्तानी, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन कल से जारी; इस साल 15 आतंकी मारे जा चुके। आईफोन-18 और प्रो मैक्स पहले पाने की होड़: दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर रात से ही डटे युवा, लगी लंबी कतार। ट्रम्प ने कनाडा को लेकर यूरोप को धमकी दी, कहा- EU में शामिल किया तो भारी टैरिफ लगाऊंगा, व्यापार भी रोक दूंगा। करीब तीन साल के अंतराल के बाद अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे ब्याज दरें 3.75 से 4% तक पहुंच गई हैं। फेडरल रिजर्व के इस रुख के बाद दुनियाभर के बाजारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसका सबसे तगड़ा असर उभरती अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत पर बिल्कुल साफ दिखेगा। जापान में पहली बार एक लाख लोग शतायु: स्वस्थ खान-पान, सक्रिय जीवन से हो रही लंबी आयु; 100 पार में 87.6% महिलाएं। बांग्लादेश में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट; भारत पहले ही ज्यादा बिजली दे रहा, मदद मुश्किल। भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 108 रन बनाए, सैमसन की फिफ्टी; नीतीश-बिश्नोई को 3-3 विकेट। नोएडा सीपी लक्ष्मी सिंह, वाराणसी सीपी मोहित अग्रवाल, डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी और लखनऊ डीसीपी रवीना त्यागी भी शामिल। कानपुर के श्रवण कुमार सिंह, नोएडा के रवि शंकर निम और चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह भी संभावित तबादला सूची में। प्रमोद कुमार, अतुल कुमार शर्मा द्वितीय, सोनम कुमार, रविंद्र कुमार, श्रुति श्रीवास्तव और चिराग जैन के नाम भी शामिल। शिवा सिंह, अमित कुमावत, नीतू, एडीसीपी प्रीति यादव, श्रुति श्रीवास्तव और विक्रम दाहिया भी दायरे में। चुनाव के मद्देनजर शासन स्तर पर भी कई अहम प्रशासनिक बदलाव होने की संभावना। लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े अफसरों के तबादले की तैयारी। चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन में 3 साल से अधिक समय से तैनात अफसर हटाए जाएंगे। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत कई पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारी दायरे में। चुनाव आयोग आमतौर पर 3 साल या अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके अफसरों का तबादला करता है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 तक, इसी आधार पर कटऑफ 31 मई 2027 मानी जा रही है। 2027 चुनाव के मद्देनजर यूपी पुलिस की फील्ड पोस्टिंग वाले करीब 20 आईपीएस अफसर भी हटेंगे। सुलतानपुर। लैला से मिलने रात में पहुंचे मजनू को चोर समझकर ग्रामीणों ने कूटा। बराबर होता था आना-जाना, नजरें बचाकर निकल जाता था युवक, 19 सितंबर की रात ‘चोर-चोर’ के शोर में इश्क का बुखार उतरा।

पूर्वोत्तर रेलवे GM उदय बोरवणकर ने बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

By Ashutosh Kumar Sharma·21 Sept 2026195
0
पूर्वोत्तर रेलवे GM उदय बोरवणकर ने बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता और समय सीमा पर अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने सोमवार को एकदिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत बनारस और वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी/निर्माण) नवीन कुमार झा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रविश कुमार और मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बनारस स्टेशन पर विकास कार्यों का जायजा

महाप्रबंधक ने सबसे पहले बनारस स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित 3 मीटर चौड़े उपरिगामी पैदल मार्ग की कार्ययोजना और प्रगति का निरीक्षण किया। इसके बाद अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की मानचित्र के माध्यम से समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ-साथ कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। नियमित निगरानी और समीक्षा पर भी जोर दिया गया।

सफाई कर्मियों से मिले महाप्रबंधक

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत महाप्रबंधक ने संविदा सफाई कर्मियों से मुलाकात की और स्टेशन की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की और सेल्फी पॉइंट पर उनके साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। महाप्रबंधक ने स्वच्छता व्यवस्था को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

इसके बाद भारतेंदु सभागार में पीपीटी के माध्यम से वाराणसी मंडल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को समयसीमा, गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं और संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न यूनियनों और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी शिष्टाचार भेंट की।

वाराणसी सिटी स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े FOB की समीक्षा

निरीक्षण के अगले चरण में महाप्रबंधक वाराणसी सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज (FOB) सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय से पूरा करने, गुणवत्ता और संरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वाराणसी सिटी-सारनाथ के बीच LHS का निरीक्षण

महाप्रबंधक ने वाराणसी सिटी–सारनाथ रेलखंड के बीच समपार संख्या 22A पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20261600

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

20 Sept 20261315

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

19 Sept 20263185

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20263300

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20262545

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

20 Sept 20261165

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20262195

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20261745

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश